Homeभारतउत्तरप्रदेशलखनऊ में भवन का नक्शा पास करवाने के लिए फायर NOC अनिवार्य,...

लखनऊ में भवन का नक्शा पास करवाने के लिए फायर NOC अनिवार्य, आग की घटनाओं को रोकने के लिए LDA की सख्ती

लखनऊ में आग की घटनाओं को रोकने के लिए एलडीए ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। अब कमर्शल और सार्वजनिक भवन का नक्शा पास करवाने के लिए फायर एनओसी अनिवार्य होगा।

लखनऊ: शहर में लगातार बढ़ रही अग्नि दुर्घटनाओं के बाद एलडीए ने भवन निर्माण को लेकर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। अब किसी भी कमर्शल और सार्वजनिक भवन का नक्शा पास करवाने के लिए फायर एनओसी अनिवार्य होगा।

बिना एनओसी के फाइल नहीं बढ़ेगी आगे

एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने उत्तर प्रदेश अग्नि सुरक्षा एवं आपात सेवा अधिनियम 2022 और नियमावली 2024 के प्रावधानों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। उन्होंने बताया कि जिन भवनों के लिए नियमानुसार फायर एनओसी जरूरी है, उनका मनचित्र तभी जारी होगा जब अग्निशमन विभाग का वैध प्रमाण-पत्र प्रस्तुत होगा। बिना एनओसी के फाइल आगे नहीं बढ़ेगी।

नियम न मानने पर होगी कार्रवाई

15 मीटर से कम ऊंचाई या 500 वर्ग मीटर से कम क्षेत्रफल वाले होटल, स्कूल, अस्पताल, कोचिंग जैसे भवनों में फायर एनओसी भले जरूरी न हो, लेकिन नक्शा पास करवाते समय भवन स्वामी को फायर/इलेक्ट्रिकल सेफ्टी का शपथ पत्र देना होगा। छूट वाले भवनों को स्वीकृति के 3 महीने के अंदर या तो अग्नि सुरक्षा प्रमाण-पत्र लेना होगा या अग्निशमन विभाग से फायर ऑडिट करवाना होगा। ऐसा न करने पर कार्रवाई की जाएगी। सभी एई और जेई को निर्देश दिए गए हैं कि वे हर मानचित्र प्रकरण में अग्नि सुरक्षा नियमों का अनुपालन 100 फीसदी सुनिश्चित करें।

इन भवनों पर लागू होगा नियम

एलडीए ने होटल, गेस्ट हाउस, अस्पताल, स्कूल-कॉलेज, कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी, बैंक, सिनेमा, जिम, रेस्टोरेंट, बैक्वेट हॉल, कमर्शल प्रतिष्ठान और असेंबली भवनों को इस दायरे में रखा है।

‘कमर्शल भवनों में आग की घटनाएं बढ़ी’

एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने कहा कि हाल के वर्षों में 15 मीटर से कम ऊंचाई वाले कमर्शल भवनों में आग की घटनाएं बढ़ी है। कई वार बिल्डिंग बनने के बाद फायर सेफ्टी पर ध्यान नहीं दिया जाता। ऐसे में निर्माण शुरू होने से पहले ही सुरक्षा मानकों को लागू करवाया जाएगा, ताकि जान-माल का नुकसान रोका जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments