Homeभारतउत्तरप्रदेशमहोबा: अस्‍पताल में भर्ती प्रेमी से मिलने पहुंची प्रेमिका, इमरजेंसी वार्ड में...

महोबा: अस्‍पताल में भर्ती प्रेमी से मिलने पहुंची प्रेमिका, इमरजेंसी वार्ड में ही करने लगी Kiss, जांच के आदेश

महोबा के जिला अस्‍पताल में घरवालों ने नवल किशोर को भर्ती कराया था। उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था।

यूपी के महोबा जिला अस्पताल का एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। जहर खाकर अस्पताल पहुंचे प्रेमी से मिलने इमरजेंसी वार्ड में पहुंची प्रेमिका की हरकतों से अन्य तीमारदार असहज हो गए। दोनों के बीच मेल-मिलाप का घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सीएमएस ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

बताया जा रहा है कि कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के सेला गांव निवासी नवल किशोर ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। घरवालों ने तत्‍काल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान युवक की प्रेमिका उससे मिलने अस्पताल पहुंची। दोनों का मिलन चर्चा का विषय बन गया।

अन्‍य मरीज और तीमारदार हो गए असहज

अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में प्रेमी और प्रेमिका की मुलाकात के समय वहां मौजूद अन्य मरीज और तीमारदार असहज हो गए। इस घटना से जुड़ा वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है।

चर्चाओं का बाजार गर्म

वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने अस्पताल की सुरक्षा और वार्ड के निगरानी की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। लोग प्रेमी-प्रेमिका के वार्ड में किए गए कृत्य को अस्पताल की मर्यादा के खिलाफ बताया है। वीडियो को लेकर लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

सुरक्षा व्यवस्था में तैनात हैं 10 पूर्व फौजी

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ सुरेश कुमार ने वीडियो सामने आने के बाद मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्‍होंने कहा कि जांच के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने 10 पूर्व फौजियों की तैनाती की है जोकि सप्ताह में सातों दिन और चौबीस घंटे अपनी सेवाएं दे रहे हैं।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments