मानसून सत्र के दौरान विधानसभा की जीवंत कार्यवाही को समझाने के उद्देश्य से जैन सोश्यल ग्रुप नागदा बच्चों का एक समूह बस द्वारा शैक्षणिक भ्रमण हेतु 20 जुलाई को भोपाल जा रहा है। सम्भवतः ऐसा पहली बार हो रहा है कि सकल जैन समाज के बच्चे एक साथ दर्शक दीर्घा में बैठकर विधानसभा की जीवंत कार्यवाही को समझने का प्रयास करेंगे । इसके साथ साथ साइंस सेंटर और ट्रायबल म्यूजियम के माध्यम से पर्याप्त ज्ञान ग्रहण करने का एक अवसर प्राप्त होगा । अध्यक्ष धर्मेन्द्र बंम एवं सचिव प्रशांत नाहर ने संयुक्त रूप से बताया कि यशवंत धूपिया, अमित बम और पंकज पावेचा के संयोजन में योजनाबद्ध तरीके से इस भ्रमण की रुपरेखा तैयार की गई है । अरविंद नाहर, दिलीप कांठेड़, श्रेणिक जैन, शर्मिला बंम, श्रुति मुरडिया, सरिता सकलेचा, वीभा बम एवं टीना जैन के संरक्षण में यह भ्रमण अपने उद्देश्य को प्राप्त करेगा । सुरेश जैन एडवोकेट , पारस पोखरना एवं नितिन बुडावन वाला इस शैक्षणिक भ्रमण के लाभार्थी बने हैं ।
भाजपा जिलाध्यक्ष ग्रामीण राजेश धाकड़, विधायक डॉ तेज बहादुर सिंह चौहान, वरिष्ठ समाजसेवी रवि कांठेड़, सांसद प्रतिनिधि प्रकाश जैन, दिगम्बर जैन समाज अध्यक्ष सुनील जैन, वर्धमान स्थानकवासी श्रावक संघ अध्यक्ष सतीश जैन सांवेर वाले, मूर्ति पूजक श्रीसंघ अध्यक्ष मनीष व्होरा, जैन सोश्यल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन के अध्यक्ष बिरेन भाई शाह, मध्यप्रदेश रीजन अध्यक्ष राहुल चपडौद, उपाध्यक्ष शरद जैन, अवार्ड कमेटी कन्वीनर मनीष चपलोत, संस्थापक अध्यक्ष राजेंद्र कांठेड़, एस एम सिसौदिया, सुभाष बाफना, कमल जैन, निलेश चौधरी, मुकेश धोका, सुरेन्द्र कांकरिया, संजय मुरडिया, हितेष कांठेड़, रवि संघवी, राजा कर्नावट, साधना जैन, मनीषा गांग, मनोज वागरेचा, डॉ विपिन वागरेचा, सिद्धार्थ कांठेड़, अंकुर जैन, आशीष पोखरना, कुशल भंसाली, सुरेश नाहटा, ब्रजेश बोहरा, डॉ नितिशा वागरेचा आदि अनेक सदस्यों ने इस ऐतिहासिक भ्रमण के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की है ।
नागदा से जीवनलाल जैन की रिपोर्ट

