Homeभारतउत्तरप्रदेशकानपुर देहात में डिवाइडर से टकराकर फोक्सवैगन कार में लगी आग, गेट...

कानपुर देहात में डिवाइडर से टकराकर फोक्सवैगन कार में लगी आग, गेट नहीं खोल पाए 2 युवकों की जलकर मौत

कानपुर देहात के डेरापुर इलाके में रविवार आधी रात को हुए सड़क हादसे में दो कार सवारों की जलकर मौत हो गई।

यूपी के कानपुर देहात में नैशनल हाइवे-2 पर रविवार देर रात मुंगीसापुर के पास तेज रफ्तार फॉक्सवैगन कार डिवाइडर से टकराने के बाद आग का गोला बन गई। कार के सीएनजी टैंक में जोरदार धमाके के बाद अंदर बैठे दो लोग जिंदा जल गए। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक अंदर बैठे दोनों लोग दम तोड़ चुके थे। डेरापुर के सीओ धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शवों की पहचान ओम शुक्ला और गुरप्रीत सिंह ढिल्लो के तौर पर हुई है। दोनों कानपुर के निवासी हैं।

कानपुर देहात में डेरापुर क्षेत्र में हाइवे पर बाढ़ापुर मोड़ के पास रविवार आधी रात के बाद इटावा की तरफ एक कार बेहद तेज रफ्तार में जा रही थी। मोड़ के पास अचानक ड्राइवर का गाड़ी से नियंत्रण खत्म हुआ और कार डिवाइडर से टकरा गई। कुछ पलों में कार के इंजन में आग भड़क उठी। इसके बाद एक धमाका हुआ। इससे पूरी कार में लपटें उठने लगीं। अंदर बैठे लोगों को गेट खोलकर बाहर आने का मौका भी नहीं मिला।

दिल्‍ली के कार मालिक तक पहुंची पुलिस

सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक अंदर बैठे दोनों लोग झुलसकर दम तोड़ चुके थे। पुलिस ने बताया कि फॉक्सवैगन कार के सीएनजी सिलेंडर में धमाका होने के बाद आग लगी। जानकारों का कहना है कि फॉक्सवैगन सिर्फ पेट्रोल और डीजल पर चलने वाले इंजनों पर आधारित है।

बाहर से सीएनजी किट लगवाने की आशंका

आशंका जताई जा रही है कि सीएनजी किट बाहर किसी वेंडर से लगवाई गई होगी। कार का रजिस्ट्रेशन दिल्ली का है। नंबर के आधार पर पुलिस ने दिल्ली में कार मालिक से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि कार काफी पहले वह बिहार के एक व्यक्ति को बेच चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments