Homeभारतउत्तरप्रदेशपति को दूध पिला कर सुलाया, फिर सांप से डसवा कर मारा…...

पति को दूध पिला कर सुलाया, फिर सांप से डसवा कर मारा… खूबसूरत पत्नी की खौफनाक कहानी

उत्तरप्रदेश के मेरठ में स्कूल संचालक अतुल की मौत का मामला पुलिस जांच में सनसनीखेज हत्याकांड निकला. पुलिस के मुताबिक पत्नी दामिनी ने प्रेमी ड्राइवर तुषार और दो साथियों के साथ मिलकर पहले अतुल को नशीला दूध पिलाया, फिर जहरीले सांप से डसवाकर हत्या कर दी. हत्या के पीछे प्रेम संबंध और 20 लाख रुपये की बीमा राशि हासिल करने की साजिश बताई जा रही है. सबसे बड़ी बात दोनों ने लव मैरिज की हुई थी.

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक बेहद सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है. पुलिस के मुताबिक एक स्कूल संचालक की हत्या को पहले सांप के काटने से हुई सामान्य मौत माना जा रहा था, लेकिन जांच में मामला सुनियोजित हत्या का निकला. मृतक की पत्नी का अपने ड्राइवर से प्रेम संबंध था और दोनों ने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची.

पत्नी पर परिजनों को पहले ही हो गया था शक

पुलिस के अनुसार योजना के तहत पत्नी ने पहले अपने पति को नशीला दूध पिलाकर बेहोश कर दिया. इसके बाद प्रेमी ड्राइवर और उसके दो साथियों ने सपेरे से लाए गए जहरीले सांप को बेड पर छोड़ दिया. ऐसे में सांप ने सो रहे स्कूल संचालक को कई बार डसा, जिससे उसकी मौत हो गई. आरोपियों ने इसे प्राकृतिक घटना दिखाने की कोशिश की ताकि किसी को उन पर शक न हो. लेकिन परिजनों को पहले पत्नी की करतूत पर शक हो गया था.

दामिनी और अतुल की हुई थी लव मैरिज. (photo: ITG)

हालांकि शुरुआती जांच में पुलिस को घटना संदिग्ध लगी. इसके बाद तकनीकी साक्ष्यों, पूछताछ और अन्य सबूतों के आधार पर पूरे मामले का खुलासा हो गया. पुलिस ने बताया कि पत्नी, उसके प्रेमी ड्राइवर और दो अन्य आरोपियों की भूमिका सामने आई है. सभी के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस के मुताबिक योजना के तहत गुरुवार रात पत्नी दामिनी ने पति अतुल को दूध में नींद की गोलियां दी. जिससे वह गहरी नींद में चला गया. इसके बाद सोनू और उदय की मदद से जहरीले सांप को कमरे में लाकर उसके कंबल में छोड़ दिया गया, जिससे सांप ने अतुल को डस लिया और उसकी मौत हो गई.

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि अतुल के नाम करीब 20 लाख रुपये का बीमा था. आरोपियों ने बीमा की रकम मिलने के बाद सहयोग करने वाले सोनू और उदय को पांच लाख रुपये देने का वादा किया था.इसके अलावा करीब 20 दिन पहले भी तुषार ने अतुल को अर्टिगा कार से टक्कर मारकर मारने का प्रयास किया था, लेकिन हेलमेट पहने होने के कारण वह बच गया था.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments