मुख्य अतिथि नागदा खाचरोद विधायक डॉ तेज बहादुर सिंह चौहान, विशेष अतिथि सुल्तान सिंह शेखावत दायित्व ग्रहण अधिकारी लायन डिस्ट्रिक 3233G2 के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन डॉक्टर आरके चौरसिया भोपाल,
विशिष्ट अतिथि स्नेह के संस्थापक एवं 3233G2 के उप प्रांतपाल लायन डॉक्टर पंकज मारु व एमजेएफ लायन डॉक्टर जेपी सिंह जोहर, लायन सुयश कुलश्रेष्ठ,
रीजन चेयरपर्सन लायन वीरेंद्र मालपानी व झोन चेयरपर्सन लायन अशोक बिसानी मंचासीन थे।
सचिव देव बांबीवाल के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं लायन इंटरनेशनल के संस्थापक मेल्विन जोंस के फोटो पर पुष्प माला व दीप प्रज्वलित कर किया गया ।ध्वज वंदना लायन मीना अग्रवाल व विश्व शांति पाठ लायन मनोज व्यास एवं अतिथि परिचय लायन देव बंबीवाल द्वारा किया गया।
पूर्व अध्यक्ष लायन पी डी शुक्ला ने अपने कार्यकाल में हुए पूरे साल की सेवा गतिविधियों की जानकारी दी। साथ ही उनके कार्यकाल में सेवा गतिविधियों में
सहयोगी संस्था इंद्र फाउंडेशन अध्यक्ष रेखा राजेश इंद्र का दुपट्टा और सम्मान पत्र से सम्मानित किया । साथ ही लायंस ऑफ नागदा के साथियों लायन नंदलाल जोशी राजेश इन्द्र,सलीम खान, अजय गरवाल, डॉ पवन शर्मा, नवीन गहलोत, डॉ आशीष शर्मा, अनिल प्रजापत, मीना अग्रवाल, सोरवी भदौरिया को मोतियों की माला एवं सम्मान पत्र देकर उनके द्वारा वर्ष भर की गई सेवा गतिविधियों अभूतपूर्व योगदान हेतु सम्मान किया गया।
समारोह में लायन लखन गुर्जर अध्यक्ष लायन देव बंबीवाल सचिव लायन मनोज व्यास सह सचिव लायन मीना अग्रवाल कोषाध्यक्ष, लायन सोरवी भदौरिया सह कोषाध्यक्ष की शपथ दिलाई गई।
प्रथम उपाध्यक्ष लायन नवीन गहलोत द्वितीय उपाध्यक्ष लायन डॉक्टर पवन शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी द्वारा दायित्व ग्रहण किया गया।
इस समारोह में लायंस सेवा गतिविधियों से प्रेरित होकर चार नए सदस्य सुनील मोडीया, बाबूलाल सिसोदिया, राधा कृष्ण कदम, रवि मोरवाल को डिस्ट्रिक्ट 3233 G2 के प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन डॉ पंकज मारु ने लायनवाद की शपथ दिलवाई ।
सचिव बंबीवाल द्वारा बताया गया की लाइनिस्टिक सत्र 2026 27 में हुई सेवा गतिविधियां जिसमें डॉक्टर डे का आयोजन ,पक्षियों के लिए जल पात्र वितरण, पर्यावरण को देखते हुए शमशान घाट पर बड़े गमलो का वितरण एवं ग्राम किलोडीया में विद्यार्थियों में कापी किताब का वितरण कराया गया।
अध्यक्ष गुर्जर द्वारा पूर्व अध्यक्ष लायन पी डी शुक्ला का सम्मान कर उनका आभार व्यक्त किया तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया और उनसे आशा व्यक्त की पूरे वर्ष उनका मार्गदर्शन मिलता रहे जिससे नगर में लायंस क्लब गोल्ड अपनी उत्कृष्ट कार्यो के माध्यम से पहचान बना सके।
लायन गुर्जर ने कहा कि नगर के सभी समाजसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर वे जन उपयोगी शिविरों का वर्ष भर आयोजन करेंगे साथ ही उन्होंने इंद्र फाउंडेशन से भी आग्रह किया कि वे पूर्व की भांति इस वर्ष भी हमें जन उपयोगी शिविर आयोजन करने में सहयोग प्रदान करें
इस अवसर पर नगर के पर्यावरण क्षेत्र में कार्य करने वाले प्रवीण पाल, ट्री फाउंडेशन के अध्यक्ष राशिद खान समाजसेविका हेमलता तोमर, इन्द्र फाउंडेशन अध्यक्षा रेखा राजेश इंद्र समाजसेवी मनोज राठी वारदान वाला सतीश जैन सांवेर वाला, पूनम चंद गहलोत, भारत गहलोत, उन्हेल से किसान संघ के गोपाल गहलोत बद्री लाल आंजना लीलाधर,नंदराम धाकड़ द्वारा पुष्प माला से स्वागत किया गया
इस अवसर पर लायंस क्लब ग्रेटर अध्यक्ष लायन डॉ ओम बैरागी, सचिव रोहित प्रजापत अजय पोरवाल निर्मल जैन विनय राज शर्मा द्वारा गुलदस्ता पुष्पमाला से स्वागत कर बधाइयां दी गई
लायंस ऑफ नागदा के वरिष्ठ लायन गुलजारीलाल त्रिवेदी, चंद्रशेखर जैन सतीश बजाज गोविंद मोहता, बद्रीलाल पोरवाल, शरद जैन, सुनील त्रिवेदी एन के मिश्रा, हरीश तिवारी, कमलेश जायसवाल, एस एस शर्मा उपस्थित रहे एवं बधाइयां प्रेषित की ।
कार्यक्रम का संचालन लायन अजय गरवाल एवं लायन सलीम खान द्वारा किया गया। आभार लायन नवीन गहलोत ने माना।
लायन देव बम्बीवाल सचिव लायंस क्लब नागदा गोल्ड

