Homeभारतबन्धु बेलड़ी पियूषविजयजी व रजतविजयजी के सानिध्य में अंजन शलाका प्रतिष्ठा महोत्सव...

बन्धु बेलड़ी पियूषविजयजी व रजतविजयजी के सानिध्य में अंजन शलाका प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन

आज दानदाता लेंगें जिनालय में विभिन्न चढावों की बोली

थांदला। श्री केसरियानाथ मंदिर के नाम से प्रसिद्ध नगर के अति प्राचीन श्री आदिनाथ ऋषभ नरसिंह भगवान एवं दादा गुरुदेव श्रीमद विजय राजेंद्रसूरीश्वरजी म.सा. के मंदिर का जीर्णोद्धार मोहनखेड़ा तीर्थ प्रणेता ज्योतिषाचार्य पूज्य श्री ऋषभचन्द्र सूरीश्वर जी म.सा. के दिव्य सपनों को साकार करते हुए उनके ही शिष्य बन्धु बेलड़ी सरकार पूज्य गुरुभगवन्त पूज्य श्री पियूषचन्द्रविजयजी एवं व्याख्यान प्रभावक पूज्य श्री रजतचन्द्रविजयजी म.सा. की पावन निश्रा में अपनी पूर्णता कि ओर है। इस भव्य संगमरमर से निर्मित नवीन मंदिर का आगामी वर्ष में भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न होना है जिसको लेकर विभिन्न चढावों कि बोली के लिए अंजन शलाका प्राण-प्रतिष्ठा महा महोत्सव का आयोजन किया गया है। जानकारी देते हुए संघ अध्यक्ष कमलेश जैन, प्रतिष्ठा महोत्सव समिति अध्यक्ष मयूर तलेरा, सचिव संजय फुलफगर व अर्पित लुणावत ने बताया कि सकल जैन व सनातन समाज का सपना साकार रूप ले चुका है जिसको लेकर आगामी दिनों में पाँच दिवसीय भव्य महोत्सव करते हुए बन्धु बेलडी प.पु. मुनिराज श्री पियुषचन्द्र विजयजी म.सा. एवं प.पू. मुनिराज श्री रजतचन्द्र विजयजी म.सा. व अन्य संतों की पावन निश्रा में

पूर्ण विधि विधान के साथ सभी मूल नायक भगवान व गुरु परिवार की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न की जाएगी। इस महोत्सव के विभिन्न आयोजन सम्बन्धी चढावों की बोली का आयोजन आषाढ वदि तेरस, रविवार को किया जा रहा है जिसके लाभार्थी दानदाताओं के नाम महोत्सव पत्रिका में अंकित किये जायेंगें। महोत्सव को लेकर उत्साहित श्री संघ ने देशभर के संघ को आमंत्रित करते हुए तन, मन के साथ अपने द्रव्य रूपी धन का सदुपयोग कर पुण्यार्जन करने का निवेदन किया है।

यह है आयोजन

अंजन शलाका महोत्सव के आयोजन की विस्तृत जानकारी देते हुए संघ उपाध्यक्ष उमेश आर पीचा व ललित मोदी ने बताया कि प्रातःकाल नवकारसी का आयोजन विनय कुमार, नितेश, अभिलेश छिपानी परिवार द्वारा लिया गया है वही जाजम के लाभार्थी सुशीला बेन, प्रफुल्ल – रानी, यशवंत पोरवाल परिवार के निवास स्थान से भव्य वरघोड़ा निकाला जाएगा जो जिनालय होता हुआ मेट्रो परिसर पर सम्पन्न होगा। यहाँ प्रातः 9 बजे जाजम की स्थापना करते हुए दानदाताओं द्वारा विभिन्न चढावों की बोली ली जाएगी। आयोजन में शामिल सकल संघों के आतिथ्य सत्कार व स्वामी वात्सल्य का आयोजन क्रमशः आंनद कुमार मूलचंद लुणावत परिवार व अनोखीलाल, मनोहरलाल, रविन्द्र कुमार मोदी परिवार ने लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments