Homeभारतउत्तरप्रदेशहमीरपुर की सुपर चोरनी! पायल खरीदने आई और 10 सेकंड में पार...

हमीरपुर की सुपर चोरनी! पायल खरीदने आई और 10 सेकंड में पार कर दी आधा किला चांदी! CCTV में देखिए कारस्तानी

हमीरपुर में एक शातिर महिला ने चंद सेकंड में एक सर्राफा दुकान से आधा किलो चांदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला ने पलक झपकते ही गायब किया आधा किलो चांदी

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सर्राफा दुकान में कस्टमर बनकर आई शातिर महिला ने चंद मिनटों में आधा किलो चांदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सर्राफा कारोबारी ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी, जिसके बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

चोरी की यह वारदात हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे के तहसील रोड स्थित सर्राफा दुकान में हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मौदहा कस्बे के मराठीपुरा निवासी सर्राफा राम औतार सोनी ने बताया कि एक महिला एक अन्य लड़की के साथ दुकान पर पिछले दिनों आई थी। दुकान पर मौजूद कारोबारी के बेटे राहुल सोनी ने उन्हें चांदी की पायलें दिखाना शुरू किया।

पलक झपकते ही गायब किया माल

करीब 45 मिनट तक दोनों दुकान में बैठकर तरह-तरह के डिजाइन की पायल देखती रहीं। महिला ने राहुल को अपनी बातों में उलझा रखा था। इसी बीच पलक झपकते ही महिला ने बेहद शातिराना अंदाज में लगभग 500 ग्राम वजनी चांदी की पायलों का एक पैकेट अपने ब्लाउज के अंदर छिपा लिया। दोनों के जाने के बाद जब स्टॉक का मिलान किया गया, तो भारी मात्रा में पायलें गायब मिलीं। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर महिला की करतूत सामने आई।

पुलिस मामले की जांच कर रही

सर्राफा कारोबारी ने घटना की तहरीर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज सहित कोतवाली में देकर कार्रवाई की मांग की। हमीरपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआइआर दर्ज कर महिला और उसके साथ घटना में शामिल लड़की की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर आरोपी महिला और उसके साथ आई लड़की के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments