यूपी के कौशांबी में मंगलवार की रात त्रिलोकपुर गांव के निकट पंचर हुए पिकअप वाहन का पंचर बनवा रहे 2 सगे भाइयों समेत 4 लोगों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इलाज के लिए ले जाते समय चारों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
हाइलाइट्स
कौशांबी में मंगलवार की रात त्रिलोकपुर गांव के पास हुआ हादसा
गाड़ी का पंचर बनवा रहे लोगों को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर
अज्ञात वाहन की टककर से 2 सगे भाइयों समेत 4 लोगों को मौत
यूपी के कौशांबी में मंगलवार की रात त्रिलोकपुर गांव के निकट पंचर हुए पिकअप वाहन का पंचर बनवा रहे 2 सगे भाइयों समेत 4 लोगों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज आवाज के साथ हुई वाहनेों की टक्कर सुनकर पहुंचे लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।
घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सको ने सभी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी और शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
चारपाई बनाने का कारोबार करते थे
नगर पंचायत सिराथू के वार्ड नंबर 10 निवासी दो सगे भाई साबिर और अकबर, लोहे से बनी चारपाई बनाने का कारोबार करते है। मंगलवार की अर्धरात्रि लगभग 11 बजे वह अपने दो साथियों अनवर निवासी मूरतगंज तथा एहसान निवासी रसूलपुर के साथ मिलकर पिकअप वाहन में चारपाई लादकर उन्नाव जनपद जा रहे थे। पिकअप वाहन सैनी से चन्द दूरी स्थित त्रिलोकपुर गांव के निकट कंगन होटल पहुंचे ही थे कि वाहन का पिछला पहिया पंचर हो गया।
सड़क किनारे पंचर टायर बदल रहे थे
पंचर वाले को बुलाकर चालक और उसके साथी सड़क किनारे पंचर टायर बदल रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज आवाज के साथ हुई वाहनेों की टक्कर सुनकर पहुंचे लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू पहुंचाया।
प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज मंझनपुर रेफर कर दिया, रास्ते में ही सभी ने दम तोड दिया, जिन्हें देखते ही चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलो को अस्पताल पहुंचाया लेकिन, उन्हें बचाया नही जा सका है, घटना को लेकर जांच की जा रही है, जांच के बाद ही अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी।

