Homeभारतमहाराष्ट्रापालघर: निर्माणाधीन पावर हाउस से केबल चुराती थीं महिलाएं, 3 गिरफ्तार

पालघर: निर्माणाधीन पावर हाउस से केबल चुराती थीं महिलाएं, 3 गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई स्थित एक निर्माणाधीन पावर हाउस से 1.08 लाख रुपये से अधिक कीमत के कॉपर केबल चोरी करने के आरोप में पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है. 18-19 जून की रात आरोपियों ने कंटेनर का ताला तोड़कर केबल चुरा लिए थे. शिकायत मिलने पर नायगांव पुलिस ने करीब 120 सीसीटीवी फुटेज खंगाली और भिवंडी से तीनों को पकड़ लिया.

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक इंडस्ट्रियल कंस्ट्रक्शन साइट से एक लाख रुपये से अधिक कीमत के कॉपर केबल चोरी करने के आरोप में पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए कॉपर के तार और अन्य सामान भी बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

पुलिस ने ऐसे की गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार यह घटना 18 और 19 जून की दरमियानी रात वसई इलाके में निर्माणाधीन पावर हाउस परियोजना में हुई. यहां साइट पर रखे एक कंटेनर का ताला तोड़कर चोर करीब 1,08,784 रुपये कीमत के मल्टी-स्ट्रैंड कॉपर केबल लेकर फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद साइट के प्रतिनिधि ने नायगांव पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर घर में घुसकर चोरी का मामला दर्ज किया गया.

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे करीब 120 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. फुटेज और अन्य तकनीकी सुरागों के आधार पर पुलिस टीम आरोपियों तक पहुंची. जांच के बाद पड़ोसी ठाणे जिले के भिवंडी इलाके से 21 से 32 वर्ष आयु की तीन महिलाओं को हिरासत में लिया गया.

पुलिस ने बताया कि लगातार पूछताछ के दौरान तीनों महिलाओं ने चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. इसके बाद उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए कॉपर केबल और अन्य सामान बरामद किया गया. बरामद सामान की कुल कीमत 1,12,063 रुपये बताई गई है.

पुलिस ने रविवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों का किसी संगठित चोरी गिरोह से संबंध है या नहीं. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उन्होंने पहले भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments