Homeभारतमहाराष्ट्राबच्चों हाथों में तलवारें, सर तन से जुदा गाने पर डांस, महाराष्ट्र...

बच्चों हाथों में तलवारें, सर तन से जुदा गाने पर डांस, महाराष्ट्र के जालना में स्कूल का वार्षिकोत्सव विवादों में, FIR

महाराष्ट्र के पार्टूर स्थित किड्स वर्ल्ड इंग्लिश स्कूल का एक विवाद सामने आया है। स्कूल के 2026 के वार्षिक दिवस समारोह में बच्चों ने नकली तलवारें पकड़े हुए एक विवादास्पद नारे पर नृत्य किया, जिसके पृष्ठभूमि में एक दोषी हत्यारे की तस्वीर थी। इस घटना से व्यापक आक्रोश फैल गया, क्योंकि यह नारा धार्मिक चरमपंथ से जुड़ा है।

मुंबई : महाराष्ट्र के जालना जिले के पार्टूर में ‘किड्स वर्ल्ड इंग्लिश स्कूल’ के एनुअल फंग्शन का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को लेकर विवाद शुरू हो गया है। इस कार्यक्रम में एक विवादित परफॉर्मेंस हुआ, जिसे लेकर नाराजगी फैल गई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें छात्र हाथों में तलवारें लेकर ‘सर तन से जुदा’ जैसे विवादित गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। हालांकि ये तलवालें नकली थीं लेकिन स्कूल के सालाना कार्यक्रम के दौरान हुए इस प्रोग्राम की ऑनलाइन क्लिप्स सामने आने के बाद इसकी काफी आलोचना हुई।

वीडियो में छात्र नकली तलवारें लेकर गाने पर परफॉर्मेंस करते दिखे, जिसके बाद कई तरफ से कार्रवाई की मांग उठने लगी। वीडियो वायरल होने के बाद, पार्टूर पुलिस ने स्कूल के प्रेसिडेंट, एक टीचर और प्रोग्राम के एंकर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने इस बात की जांच शुरू कर दी गई है कि इस परफॉर्मेंस को मंजूरी कैसे मिली और इसका आयोजन कैसे किया गया। पुलिस उन हालात की जांच कर रही है जिनमें स्कूल के कार्यक्रम के दौरान यह गाना बजाया गया और क्या किसी कानून का उल्लंघन हुआ। अधिकारियों का कहना है कि जांच चल रही है और नतीजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मामला हुआ सियासी

इस घटना ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। अलग-अलग पार्टियों के नेताओं ने वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने पुलिस अधिकारियों के साथ स्कूल का दौरा किया और सख्त कार्रवाई की मांग की।

किरीट सोमैया ने स्कूल की बिल्डिंग गिराने की मांग की

स्कूल परिसर का निरीक्षण करने के बाद, सोमैया ने दावा किया कि संस्थान के पास शिक्षा विभाग से वैध मान्यता नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाया कि नियमों के तहत स्कूल की इमारत को गिराना और सील करना होगा, और इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान, सोमैया ने शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार आतंकवाद का समर्थन करने वालों के साथ-साथ अवैध पाकिस्तानी और बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इस मामले ने स्कूल के कार्यक्रमों में होने वाले प्रदर्शनों की निगरानी और शैक्षिक दिशानिर्देशों के पालन पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments