Homeभारतमहाराष्ट्रामुंबईकरों के लिए गुड न्यूज, इस साल मरीन लाइंस, मलाड, जोगेश्वरी, पालघर...

मुंबईकरों के लिए गुड न्यूज, इस साल मरीन लाइंस, मलाड, जोगेश्वरी, पालघर स्टेशनों का काम होगा पूरा

केंद्र सरकार की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मुंबई के 10 सबर्बन स्टेशन का रूप 2028 तक बदल जाएगा। इसमें इस साल 4 स्टेशन शामिल है। जो कि मरीन लाइंस, मलाड, जोगेश्वरी और पालघर रेलवे स्टेशन हैं। वहीं भायंदर, नालासोपारा, वसई रोड और दादर स्टेशन स्टेशन का काम 2027 में पूरा होगा।

मुंबई: मुंबई के 10 सबर्बन स्टेशन का रूप 2028 तक बदल जाएगा, जिसमें इस साल 4 स्टेशन शामिल है। पिछले कुछ समय से इन परियोजनाओं का काम धीमी गति से चल रहा था, लेकिन अब इन्हें प्राथमिकता दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के सैकड़ों रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। इसी योजना के अंतर्गत पश्चिम रेलवे (WR) के 124 स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है। इसमें मुंबई के 3 नॉन-सबअर्बन स्टेशन, 10 सबअर्बन स्टेशन शामिल है। साथ ही 5 बड़े स्टेशन प्रमुख स्टेशनों का पुनर्विकास (री-डेवलपमेंट) किया जाएगा, जो की अमृत भारत में नहीं है।

एमआरवीसी के तहत 7 उपनगरीय स्टेशनों का सुधार कार्य

पश्चिम रेलवे के 7 उपनगरीय स्टेशनों के सुधार कार्य मुंबई रेलवे विकास निगम (MRVC) द्वारा किए जा रहे हैं। यह परियोजना मध्य रेलवे के 10 और पश्चिम रेलवे के 7 स्टेशनों को मिलाकर कुल 947 करोड़ रुपये की लागत से संचालित की जा रही है। परियोजना का अब तक 66 प्रतिशत भौतिक कार्य पूरा हो चुका है और इसे मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। खार रोड, कांदिवली और मीरा रोड स्टेशन का काम पूरा हो चुका है, जबकि भायंदर, नालासोपारा, वसई रोड और दादर स्टेशन का कार्य मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

कोटहमने सभी अमृत भारत स्टेशन के काम को प्रायोरिटी पर रखा है। हमने 2028 तक मुंबई के उपनगरीय स्टेशन का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है, जिसमें से 4 स्टेशनों का काम अपने आखिरी चरण में है और इस साल पूरा हो जाएगा।
रामाश्रय पाण्‍डेय, महाप्रबंधक, पश्चिम रेलवे

मुंबई के 5 बड़े स्टेशनों का मेजर अपग्रेडेशन

अमृत भारत योजना के अलावा मुंबई के पांच प्रमुख स्टेशनों को बड़े स्तर पर अपग्रेड और पुनर्विकसित किया जा रहा है। इनमें मुंबई सेंट्रल, दादर, बांद्रा टर्मिनस, अंधेरी और बोरीवली स्टेशन शामिल हैं।

मुंबई के अमृत स्टेशनों की प्रगति

मरीन लाइंस: 67 प्रतिशत कार्य पूरा, लक्ष्य तिथि 30 अगस्त 2026
चर्नी रोड: 39 प्रतिशत कार्य पूरा, लक्ष्य तिथि 28 फरवरी 2027
ग्रांट रोड: 40 प्रतिशत कार्य पूरा, लक्ष्य तिथि 31 मार्च 2027
लोअर परेल: 10 प्रतिशत कार्य पूरा, लक्ष्य तिथि 31 मई 2027
प्रभादेवी: 7 प्रतिशत कार्य पूरा, लक्ष्य तिथि 31 दिसंबर 2027
मलाड: 90 प्रतिशत कार्य पूरा, लक्ष्य तिथि 31 अगस्त 2026
जोगेश्वरी: 12 प्रतिशत कार्य पूरा, लक्ष्य तिथि 31 दिसंबर 2026
पालघर: 68 प्रतिशत कार्य पूरा, लक्ष्य तिथि 31 दिसंबर 2026
दहिसर: हाल ही में अमृत भारत योजना में शामिल किया गया है।

मेजर अपग्रेडेशन वाले स्टेशनों की मौजूदा स्थिति

मुंबई सेंट्रल: स्टेशन के पुनर्विकास के लिए डीपीआर और लागत – रेलवे बोर्ड के निर्देशों के अनुसार संशोधित किए गए हैं। दस्तावेजों की जांच रेलवे लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (RLDA) द्वारा की जा चुकी है और अब उनमें संशोधन का कार्य जारी है।

दादर: स्टेशन के कॉन्सेप्ट प्लान की प्रस्तुति रेलवे बोर्ड को दी जा चुकी है। सुझावों के आधार पर इसमें बदलाव किए गए हैं। पीपीपी मॉडल के लिए वित्तीय मॉडलिंग आरएलडीए ने तैयार की है और जल्द ही संशोधित योजना रेलवे बोर्ड के समक्ष पेश की जाएगी।

बांद्रा टर्मिनस: स्टेशन का कॉन्सेप्ट प्लान अंतिम चरण में है। साथ ही बांद्रा टर्मिनस क्षेत्र में ट्रांसपोर्टेशन सिमुलेशन का कार्य भी जारी है।

अंधेरी: स्टेशन के लिए पीपीपी मॉडल की वित्तीय रूपरेखा तैयार हो चुकी है। कॉन्सेप्ट प्लान को रेलवे बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाना प्रस्तावित है।

बोरीवली: पूर्व और पश्चिम हिस्सों को रोड ओवर ब्रिज (ROB) के जरिए जोड़ने के प्रस्ताव पर राज्य सरकार के साथ चर्चा हुई। संशोधित कॉन्सेप्ट प्लान तैयार किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments