Homeभारतमहाराष्ट्रामहाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार कार, एक...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के अमरावती में समृद्धि महामार्ग पर खड़े एक कंटेनर से तेज रफ्तार कार की जोरदार टक्कर हो गई. इस दर्दनाक हादसे में कार सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में धामणगांव रेलवे तहसील से गुजरने वाले समृद्धि महामार्ग पर रविवार दोपहर करीब 12 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े कंटेनर से पीछे से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी मृतक चंद्रपुर जिले के निवासी थे और किसी निजी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अकोला जा रहे थे. हादसे में पूरे परिवार की खुशियां पलभर में उजड़ गईं.

मृतकों की पहचान भास्कर जीवने (57 वर्ष), महादेव जीवने (42 वर्ष), आरती जीवने (40 वर्ष), लता जीवने (43 वर्ष) व कृष्णा जीवने (12 वर्ष) के रूप में हुई है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इग्निस कार तेज रफ्तार में थी और सामने खड़े कंटेनर से पीछे से जा भिड़ी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और किसी भी यात्री को संभलने का मौका नहीं मिला.

हादसे की सूचना मिलते ही समृद्धि महामार्ग पुलिस, हाईवे सुरक्षा टीम और आपातकालीन बचाव दल मौके पर पहुंच गया. कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर धामणगांव ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पांचों को मृत घोषित कर दिया.

प्राथमिक स्तर पर आशंका जताई जा रही है कि चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है. हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

इस दर्दनाक हादसे के बाद समृद्धि महामार्ग पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात बहाल कराया. एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से चंद्रपुर और अकोला दोनों क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments