Homeभारतमहाराष्ट्रामोदी मंत्रिमंडल फेरबदल: महाराष्ट्र से किसकी एंट्री? ऑपरेशन टाइगर के बाद श्रीकांत...

मोदी मंत्रिमंडल फेरबदल: महाराष्ट्र से किसकी एंट्री? ऑपरेशन टाइगर के बाद श्रीकांत शिंदे समेत चर्चा में पांच नाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 या 29 जून को अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार कर सकते हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें तेज होने के बाद राजनीति गरमा गई है। महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ के बाद भागीदारी बढ़ाई है। एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत के साथ पांच नामों रेस में शामिल हैं।

केंद्रीय मंत्रिमंडल में महाराष्ट्र से बढ़ सकते हैं मंत्री।

मुंबई: महाराष्ट्र में सफल ‘ऑपरेशन टाइगर’ का असर केंद्रीय मंत्रिमंडल के फेरबदल में देखने को मिल सकता है। उद्धव ठाकरे के छह सांसदों के एकनाथ शिंदे के साथ आने पार्टी शिवसेना की ताकत बढ़ गई है। चर्चा है कि एक कैबिनेट बर्थ शिवसेना को मिल सकती है। मंत्री पद के लिए शिंदे के बेटे डॉ. श्रीकांत शिंदे के साथ धाराशिव से सांसद ओम राजे निंबालकर का नाम भी चल रहा है। अगर ऐसा होता है तो सुनेत्रा पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से भी कोई मंत्री बन सकती है। जब पीएम नरेंद्र मोदी ने शपथ ली थी तब प्रफुल्ल पटेल का नाम सामने आया था लेकिन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ऑफर किए जाने पर बात अटक गई थी। अब देखना है कि एनसीपी को मंत्रिमंडल में जगह मिली है या फिर नहीं। चर्चा है कि पीएम मोदी 28 या 29 जून को मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार कर सकते हैं।

महाराष्ट्र से अभी कौन-कौन हैं मंत्री
नितिन गडकरी (बीजेपी): नागपुर से सांसद और कैबिनेट मंत्री
पीयूष गोयल (बीजेपी): मुंबई उत्तर से सांसद और कैबिनेट मंत्री
प्रतापराव जाधव (शिवसेना): बुलढाणा से सांसद और राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
रक्षा खडसे (बीजेपी): रावेर से सांसद और राज्य मंत्री
मुरलीधर मोहोल (बीजेपी): पुणे से सांसद और राज्य मंत्री
रामदास अठावले (आरपीआई-ए): राज्यसभा सांसद और राज्य मंत्री

बीजेपी के चार और सहयोगी के दो मंत्री

अभी महाराष्ट्र से कुल छह नेता केंद्र में मंत्री हैं। इनमें चार मंत्री बीजेपी और दो एनडीए के सहयोगियों के पास हैं। इनमें एक मंत्री पद एकनाथ शिंदे की शिवसेना और एक मंत्री पर आरपीआई-ए के पास है। केंद्रीय मंत्रिमंडल का फेरबदल 28 या 29 जून को होने की चर्चा है। महाराष्ट्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता प्रफुल्ल पटेल के मंत्री बनने की संभवना है। वह अभी राज्यसभा के सदस्य है और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष है। अगर वे मंत्री नहीं बनते हैं तो दूसरी नाम सुनील तटकरे का है। मुंबई नॉर्थ से सांसद संजय दीना पाटिल का भी नाम चर्चा में है लेकिन हाल ही में पत्रकारों को धमकी के मामले ने उनकी छवि बिगाड़ी है। नागपुर संघ मुख्यालय के सूत्रों का दावा है फेरबदल में मंत्रियों की औसत आयु घटेगी। मोदी का नया मंत्रिमंडल अधिक युवा होगा। ऐसे में कम उम्र के सांसदों की लॉटरी लगने के चांस अधिक हैं।

महाराष्ट्र की राजनैतिक ताकत
महाराष्ट्र में लोकसभा की कुल 48 सीटें हैं, जिनमें से बीजेपी के पास 9 सीटें हैं।
महाराष्ट्र के कोटे से राज्यसभा की कुल 19 सीटें हैं। जिनमें से बीजेपी के पास 8 सीटें हैं।
उत्तर प्रदेश और बिहार के बाद महाराष्ट्र में सर्वाधिक लोकसभा सीटें हैं।

बदला सकता है प्रतापराव जाधव पोर्टफोलियो

केंद्रीय मंत्रिमंडल में होने वाले संभावित फेरबदल को लेकर महाराष्ट्र से शिवसेना (शिंदे गुट) के कोटे से राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव की कुर्सी या उनके मौजूदा पोर्टफोलियो में बदलाव की सबसे अधिक चर्चा है। प्रतापराव जाधव पास वर्तमान में आयुष मंत्रालय के साथ-साथ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री का प्रभार है। राजनैतिक चर्चाओं के मुताबिक, फेरबदल के दौरान उनसे स्वास्थ्य मंत्रालय का प्रभार वापस लिया जा सकता है। हालांकि उनके पास आयुष मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार बरकरार रहने की उम्मीद है। हालांकि राजनीतिक हल्कों में चर्चा है कि एनडीए में छह सांसद लाने के लिए शिवसेना को इनाम मिल सकता है। सांसद श्रीकांत शिंदे को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। शिवसेना सांसद प्रताप राव जाधव से स्वास्थ्य राज्य मंत्री का पद छीना जा सकता है और यह पद किसी और को मिल सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments