Homeभारतमहाराष्ट्रापुणे में सोनम जैसा कांड! लोहागढ़ किले में हादसा या मर्डर… मंगेतर...

पुणे में सोनम जैसा कांड! लोहागढ़ किले में हादसा या मर्डर… मंगेतर और दोस्त पर शक

महाराष्ट्र राज्य के पुणे के लोहागढ़ किले में 24 वर्षीय केतन विशाल अग्रवाल की मौत की जांच में बड़ा मोड़ आया है. पुलिस को अब शक है कि यह हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या थी. जांच में केतन की मंगेतर पर जानकारी छिपाने का संदेह हुआ, जिसके बाद उसके मोबाइल, कॉल डिटेल और सोशल मीडिया की जांच की गई.

महाराष्ट्र के पुणे जिले में भी सोनम रघुवंशी जैसा मामला सामने आया है. जहां प्रसिद्ध लोहागढ़ किले में 24 वर्षीय केतन विशाल अग्रवाल की मौत के मामले में जांच ने बड़ा मोड़ ले लिया है. शुरुआत में इसे हादसा माना जा रहा था, लेकिन अब पुलिस को आशंका है कि केतन की मौत दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या का मामला हो सकती है. पुलिस जांच के दौरान केतन की मंगेतर के बयान और घटनाक्रम में कई विरोधाभास सामने आए. ऐसे में अधिकारियों को शक हुआ कि वह कुछ महत्वपूर्ण जानकारी छिपा रही है.

इसके बाद पुलिस ने उसके मोबाइल फोन, कॉल डिटेल, सोशल मीडिया गतिविधियों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की गहन जांच की. जांच में सामने आया कि मंगेतर कथित तौर पर किसी अन्य युवक के साथ रिश्ते में थी. पुलिस का दावा है कि इसी संबंध के चलते दोनों ने मिलकर केतन को रास्ते से हटाने की साजिश रची. जांच एजेंसियों को संदेह है कि योजनाबद्ध तरीके से केतन को लोहागढ़ किले की करीब 350 फीट गहरी घाटी में धक्का दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

19 जून को था मंगेतर का बर्थडे

केतन अग्रवाल अपनी मंगेतर का जन्मदिन मनाने के लिए उसके और दोस्तों के साथ लोहागढ़ किला गए थे. उनका जन्मदिन 19 जून को था और केतन ने शादी से पहले एक खास ट्रिप का प्लान बनाया था. दोनों की शादी अगले महीने होने वाली थी और शादी की तैयारियां चल रही थीं. मिली जानकारी के मुताबिक केतन के परिवार ने जयपुर में एक शानदार शादी का प्लान बनाया था, जिसमें एक महल बुक करना और मेहमानों के लिए इंतजाम करना शामिल था.

शुरू में पुलिस को शक था कि घाटी के पास तस्वीरें लेते समय संतुलन बिगड़ने से केतन की मौत हुई. केतन को करीब 350 फीट की ऊंचाई से गिरने के कारण गंभीर चोटें आई थीं. हालांकि, आगे की जांच ने मामले की दिशा बदल दी और अब पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस तकनीकी साक्ष्यों, घटनास्थल से जुटाए गए सबूतों और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है. हालांकि, अभी तक पुलिस ने इस मामले में अंतिम निष्कर्ष की आधिकारिक घोषणा नहीं की है और सभी पहलुओं की गहनता से जांच जारी है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments