Homeभारतमहाराष्ट्राहर्बल इलाज के नाम पर व्यापारी से ठगी, ठगों ने ऐंठे 56...

हर्बल इलाज के नाम पर व्यापारी से ठगी, ठगों ने ऐंठे 56 लाख रुपये

महाराष्ट्र के ठाणे में खुद को “हीलर” बताने वाले दो लोगों ने 75 वर्षीय व्यापारी से हर्बल इलाज के नाम पर 56.2 लाख रुपये ठग लिए. आरोपियों ने पहले कूरियर से दवाइयां भेजीं, फिर व्यापारी को बुलाकर कथित तौर पर जबरन जड़ी-बूटियों की दवा खिलाई. इसके बाद इलाज का भारी खर्च बताकर और बदनाम करने व घर पर लोगों को भेजने की धमकी देकर किश्तों में रकम वसूलते रहे.

महाराष्ट्र के ठाणे से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां खुद को “हीलर” (इलाज करने वाला) बताने वाले एक व्यक्ति और उसके साथी ने एक व्यापारी से 56.2 लाख रुपये की ठगी कर ली. ठगों ने व्यापारी से यह ठगी उसकी बीमारियों के लिए हर्बल इलाज देने के बहाने की. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपी पिछले साल नवंबर से कूरियर के ज़रिए 75 वर्षीय पीड़ित को दवाइयां भेज रहे थे. लेकिन दवाइयां लेने के बाद भी पीड़ित की सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ. कासरवडवली पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि बाद में आरोपियों ने पीड़ित को शहर में घोड़बंदर रोड पर गाइमुख चौपाटी बुलाया और कथित तौर पर उसे कई तरह की जड़ी-बूटियों से बनी दवा जबरदस्ती खिलाई.

इलाज के नाम पर डराकर ऐंठे रुपये

इसके बाद आरोपियों ने दावा किया कि इलाज का खर्च 56 लाख रुपये है और पैसे न देने पर पीड़ित को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी. अधिकारी ने बताया कि उन्होंने यह भी धमकी दी कि पैसे वसूलने के लिए उसके घर पर लोग भेजे जाएंगे और बीमारी के दौरान ली गई उसकी तस्वीरें ऑनलाइन फैलाकर उसे बदनाम किया जाएगा.

डर के कारण पीड़ित ने 20,000 रुपये नकद दिए और बाद में किश्तों में अलग-अलग रकम ट्रांसफर की, जो कुल मिलाकर 56.2 लाख रुपये थी. लेकिन आरोपी और पैसे मांगते रहे. अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) (जबरन वसूली), 318(2), 318(3) (धोखाधड़ी), 277 (मिलावटी दवाओं या मेडिकल तैयारियों की बिक्री या वितरण) और 3(5) (साझा इरादा) के तहत मामला दर्ज किया है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments