Homeभारतउत्तरप्रदेशकिसान की 35 बीघा जमीन बिकवाई, 1.80 करोड़ की आरती उतारी; अमरोहा...

किसान की 35 बीघा जमीन बिकवाई, 1.80 करोड़ की आरती उतारी; अमरोहा में मौलाना तंत्र-मंत्र के नाम पर की ठगी

अमरोहा में एक मौलाना के झांसे में आकर किसान के करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले के पुराने होने की बात कही है।

उत्तर प्रदेश के अमरोहा से मौलाना के तंत्र-मंत्र के नाम पर किसान से ठगी का मामला सामने आया है। मौलाना ने किसान को दोगुने रुपये करने का झांसा दिया। उससे करीब 1 करोड़ 80 लाख रुपये हड़प लिए। इन रुपयों को पाने के लिए उसने किसान की 32 बीघा जमीन बिकवा दी। किसान के रुपये की आरती उतारते मौलाना का वीडियो सामने आया है। मामले में कहा जा रहा है कि मौलाना ने किसान को तंत्र-मंत्र से रुपये को दोगुना करने का भरोसा दिलाया था। उसने किसान से कहा कि पहले भी वह कई बार ऐसा कर चुका है। इसी चक्कर में फंसकर किसान ने पैसे गंवा दिए। पैसे वापस मांगने पर किसान को मौलाना ने धमकी देनी शुरू कर दी।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि एक व्यक्ति कुर्ता-पायजामा और सिर पर टोपी लगाए आरती की थाली पकड़े हुए है। उसकी आंखों पर काला चश्मा लगा है। वह नोटों से भरे बॉक्स की आरती उतार रहा है। इसके बाद पैसे गायब किए जाने की बात कही जा रही है। पीड़ित किसान ने पुलिस में शिकायत कर अपने पैसों को वापस दिलाने के लिए गुहार लगाई है।

पुलिस का आया बयान

वायरल हो रहे वीडियो पर अमरोह पुलिस का बयान आया है। इसमें कहा गया है कि जांच में दोनों पक्षों के बीच पहले ही पैसों के लेन-देन एवं आपसी समझौता होने की बात सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पहले का है। अभी इस मामले में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। अगर मामले में तहरीर प्राप्त होती है तो नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

क्या है पूरी घटना?

मामला अमरोहा जिले के बछरायूं क्षेत्र के सरकड़ा कला गांव का है। गांव में रहने वाले पीड़ित किसान आकाश चौधरी का कहना है कि दो साल पहले उनकी मुलाकात गजरौला के अतरपुरा के रहने वाले जाने आलम से हुई थी। इस दौरान उसने खुद को मौलाना बताया। पहनावे और बातों से भी वह मौलाना लगा। बातचीत के दौरान मौलाना ने उसे तंत्र-मंत्र और विशेष प्रक्रिया के जरिए रकम को कई गुना बढ़ाने का दावा किया था। इससे वह मौलाना के झांसे में आ गए।

आकाश ने बताया कि शुरू में उसने 10 हजार रुपये लेकर मौलाना को उधार दिए थे। आरोपी ने कुछ समय बाद 20 हजार रुपये वापस कर दिया। इससे किसान का उस पर भरोसा बढ़ गया। इसके बाद मौलाना ने बड़ी रकम इन्वेस्ट करने की बात की। तंत्र-मंत्र के जरिए पैसे को कई गुना कर देगा। इसी झांसे में आकर वह लगातार पैसे देता चला गया।

दो साल में दिए रुपये

आकाश चौधरी ने पुलिस से कहा है कि दो सालों में उससे कुल 1 करोड़ 80 लाख रुपये मौलाना को दे दिए। 32 बीघा जमीन बेचकर उसने यह रकम जुटाई। किसान का कहना है कि 35 लाख रुपये चार बैंक खातों के जरिए और करीब 1.45 करोड़ रुपये कैश दिए। इस तरह कुल रकम करीब 1.80 करोड़ रुपए तक पहुंच गई। आरोपी लंबे समय तक उसे रिटर्न का भरोसा देता रहा, लेकिन बाद में पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। उसके साथ बदसलूकी भी की।

आकाश ने बताया कि करीब छह महीने पहले गजरौला में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था, जिसमें आरोपी ने तय तारीख पर पूरे पैसे लौटाने का भरोसा दिया था। शनिवार को रकम लौटाने की तारीख तय थी, लेकिन जब वह पैसे मांगने पहुंचा तो आरोपी ने बदसलूकी की। जान से मारने की धमकी दी। मामले में आकाश ने गजरौला थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने और अपनी रकम वापस दिलाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments