Homeभारतमहाराष्ट्रा'ऐसा मजाक समाज के लिए खतरनाक', प्रणित मोरे के शो में '370...

‘ऐसा मजाक समाज के लिए खतरनाक’, प्रणित मोरे के शो में ‘370 की बिरयानी’ वाले कमेंट पर भड़कीं अमृता फडणवीस

स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में महिलाओं को लेकर की गई एक टिप्पणी पर विवाद हो गया है। इस मामले पर अब महाराष्ट्र के सीएम और उनकी पत्नी ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

मुंबई: स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो के दौरान की गई विवादित टिप्पणियों को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनकी पत्नी अमृता फडणवीस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। महिलाओं को लेकर की गई 370 रुपये की बिरयानी वाली टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए अमृता ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां महिलाओं को एक वस्तु की तरह पेश करती हैं और उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं।

अमृता बोलीं- यह खतरनाक है

एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में अमृता फडणवीस ने कहा कि महिलाओं की सहमति और सम्मान को इस तरह मजाक का विषय बनाना समाज के लिए बेहद खतरनाक है। उनका मानना है कि इस तरह के कंटेंट से खासकर युवाओं के बीच गलत सोच और गलत संदेश फैलता है। उन्होंने साफ कहा कि अभिव्यक्ति की आज़ादी का मतलब यह नहीं है कि किसी की गरिमा को ठेस पहुंचाई जाए या महिलाओं के प्रति अपमानजनक सोच को सामान्य बना दिया जाए।

महाराष्ट्र के सीएम ने क्या कहा

वहीं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात कहने का अधिकार है, लेकिन यह
अधिकार किसी की इज्जत और सम्मान की कीमत पर नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी भी जुड़ी होती है। इस मुद्दे ने अब राजनीतिक रंग भी ले लिया है। शिवसेना यूबीटी की नेता किशोरी पेंडेकर ने मुंबई में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। उन्होंने इस मामले में सख्त आपराधिक कार्रवाई की मांग की है।

अगर आप खुद को कॉमेडियन कहते हैं, तो कीजिए। आपको किसी ने नहीं रोका है। लेकिन, कॉमेडी करते समय आपको एक बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि महिलाओं के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए। शाइना एनसी

शाइना एनसी भी भड़कीं

शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कॉमेडियन प्रणित मोरे के कॉमेडी शो में महिलाओं पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर आपत्ति जताते हुए कड़ी कार्रवाई की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर आप खुद को कॉमेडियन कहते हैं, तो कीजिए। आपको किसी ने नहीं रोका है। लेकिन, कॉमेडी करते समय आपको एक बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि महिलाओं के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए। महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि है। इसी को देखते हुए महाराष्ट्र पुलिस ने प्रणित मोरे के शो में जो कुछ भी हुआ, उसे लेकर मामला दर्ज कर चुकी है, ताकि यह मामला आगे चलकर महत्वहीन नहीं हो जाए। इस तरह की स्थिति को हम किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments