Homeभारतमहाराष्ट्रामहाराष्ट्र के पुणे में कब पहुंचेगा मॉनसून, मौसम विभाग ने दिया बड़ा...

महाराष्ट्र के पुणे में कब पहुंचेगा मॉनसून, मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट, गरज-चमक के साथ होगी बारिश

पुणे में मॉनसून की दस्तक अब बेहद करीब है। मौसम विभाग के अनुसार, आज शाम तक मॉनसून शहर पहुंच सकता है। आने वाले दिनों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं।

पुणे: मॉनसून ने महाराष्ट्र में दस्तक दे दी है और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। IMD के अनुसार, पुणे में आज शाम तक मॉनसून पहुंच सकता है। जिले में इस सप्ताह पुणे में आसमान ज्यादातर साफ रहेगा। लेकिन दोपहर या शाम के समय आंशिक रूप से बादल छाने, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और आंधी-तूफान की संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग ने बताया कि मौजूदा मौसमीय परिस्थितियां मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल हैं।

इन राज्यों की ओर बढ़ेगा मॉनसून

अगले तीन से चार दिनों में मॉनसून महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों के साथ-साथ कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वोत्तर राज्यों के कई क्षेत्रों में आगे बढ़ सकता है। IMD के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और अरब सागर क्षेत्र में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण तथा विभिन्न ट्रफ सिस्टम बारिश की गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं। इसके प्रभाव से महाराष्ट्र के कोंकण, तटीय क्षेत्रों और अन्य भागों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग ने दी यह जानकारी

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून शनिवार को महाराष्ट्र में प्रवेश कर चुका है।
पुणे में इस सप्ताह गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना।
कोंकण और तटीय महाराष्ट्र में बारिश की गतिविधियां तेज होने के आसार।
10 से 13 जून के बीच कोंकण और गोवा में भारी बारिश की संभावना।
7 से 13 जून तक मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कई हिस्सों में वर्षा का अनुमान।
गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ इलाकों में भी बारिश होने की संभावना।
मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में मॉनसून की रफ्तार और तेज हो सकती है, जिससे राज्य के कई जिलों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। पुण के लोगों को भी इस हफ्ते गर्मी से राहत मिल सकती है। खासकर शाम के समय बारिश होने से लोगों को राहत मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments