Homeभारतमध्यप्रदेश'एसी ठीक करने आए और 50 लाख का सामान लूट लिए', 24...

‘एसी ठीक करने आए और 50 लाख का सामान लूट लिए’, 24 घंटे में ही प्रेग्नेंट भाभी की साजिश का पर्दाफाश, सदमे में ननद

मध्यप्रदेश के ग्वालियर पुलिस ने 50 लाख रुपए की लूट की कहानी का पर्दाफाश कर दिया है। प्रेग्नेंट भाभी ने ही ननद के घर में लूट की साजिश रची थी। पति और उसके दोस्तों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में हुई 50 लाख की सनसनीखेज लूट का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर माल बरामद कर लिया। लूट की साजिश किसी और ने नहीं, बल्कि गर्भवती फरियादी पिंकी श्रीवास्तव ने अपने पति शुभम और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर रची थी।

ननद के घर में प्रेग्नेंट भाभी ने रची साजिश

दरअसल, डबरा थाना के सचदेवा कॉलोनी में 4 जून को दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से हड़कंप मच गया था। यहां मोनिका श्रीवास्तव के घर उनकी गर्भवती भाभी पिंकी श्रीवास्तव अपने बेटे के साथ थी। मोनिका अपनी ड्यूटी पर गई थी। इसी दौरान बाइक से दो युवक आए, जिनमें एक ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था, दूसरा हेलमेट लगाए हुए था। वे एयर कंडीशनर सुधारने का कहकर आए थे और उन्हीं ने लूट की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस को सुनाई झूठी कहानी

गर्भवती पिंकी ने ग्वालियर पुलिस को जो कहानी बताई, उसके मुताबिक दोनों युवक एसी ठीक करने आए हैं। उन्होंने बताया कि मोनिका ने बुलाया है। इसके बाद पिंकी उसे पूछने के लिए अंदर फोन लेने के लिए चली गई। इसी दौरान दोनों बदमाश घर में घुस आए । एक ने पिंकी की कनपटी पर हथियार लगा दिया। फिर हाथ-पैर और मुंह बांधकर मारपीट की। आरोपी तीन से चार लाख रुपए नगद और करीब 46 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर समेटकर भाग निकले। यह वारदात पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई थी।

मामले की जांच के दौरान पुलिस के हाथ कुछ सीसीटीवी फुटेज लगे, इसके बाद पुलिस को शुभम श्रीवास्तव और सोनू की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। धर्मवीर सिंह यादव, एसपी ग्वालियर

लूटकांड का हुआ पर्दाफाश

वहीं, ग्वालियर एसपी ने कहा कि जब पुलिस ने दोनों से कड़ाई से पूछताछ की तो डबरा लूटकांड का पर्दाफाश हो गया। इसके बाद जो कहानी सामने निकल कर आई उसके मुताबिक मोनिका (रानू), पिंकी के पति शुभम की सगी बहन है। शुभम और उसकी पत्नी पिंकी आर्थिक तंगी के चलते अपनी बहन रानू के घर रह रहे थे। एक दिन पिंकी ने अपनी ननद रानू को घर की अलमारी में रुपए और जेवरात रखते देख लिया था। इसके बाद पिंकी ने अपनी ननद रानू के घर ही वारदात करने का प्लान बना डाला।

प्रेग्नेंट भाभी ने रची साजिश

पिंकी ने साजिश रची कि जब ननद रानू अपने जॉब पर चली जाएगी, तब वह पूरे लूटकांड को अंजाम देगी। पिंकी ने एसी ठीक करने के बहाने गमछा से मुंह बांधकर शुभम और सोनू को घर बुलाया और अलमारी में रखे जेवरात और नगद रुपए देकर उन्हें रवाना कर दिया।

शोर शराबा कर झूठी कहानी सुनाई

झूठी चोरी के बाद पिंकी ने शोर शराबा कर पड़ोसियों और पुलिस को लूट की झूठी कहानी सुना डाली। पुलिस ने 24 घंटे में लूट का खुलासा कर दिया और पिंकी, शुभम और उनके दोस्तों सोनू कौशिक व आसिफ को गिरफ्तार कर माल बरामद कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments