Homeभारतमहाराष्ट्रापुणे में गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 3 लोगों...

पुणे में गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, गैस लीक होने से हुआ बड़ा धमाका

महाराष्ट्र के पुणे में स्थित खांदवे नगर इलाके में शुक्रवार सुबह एलपीजी गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है.

पुणे में गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, गैस लीक होने से हुआ बड़ा धमाका

महाराष्ट्र के पुणे में स्थित खांदवे नगर इलाके में शुक्रवार सुबह एलपीजी गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण बड़ा हादसा हो गया. गैस रिसाव के कारण हुए विस्फोट की घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है. आग लगने से 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. आज इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया. विस्फोट इतना जोरदार था कि फ्लैट का पूरा हॉल जलकर खाक हो गया और घर को भारी नुकसान पहुंचा है.

शुक्रवार (5 जून) सुबह करीब 9 बजकर 15 मिनट पर खांडवे नगर स्थित एक इमारत में आग लगने और सिलेंडर विस्फोट की सूचना दमकल विभाग को मिली थी. सूचना मिलते ही खराड़ी, धानोरी और येरवडा अग्निशमन केंद्रों से तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम किया.

एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

दमकल कर्मियों के पहुंचने पर ग्राउंड प्लस वन मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर स्थित फ्लैट में आग लगी हुई थी. दमकल कर्मियों ने होज रील की मदद से पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाया और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया. इस हादसे में 60 वर्षीय विष्णु गीते, 50 वर्षीय रुंदीवनिका गीते और 35 वर्षीय पांडुरंग गीते गंभीर रूप से झुलस गए थे. झुलसने से पांडुरंग गीते ने पहले ही दम तोड़ दिया, जबकि उनके माता-पिता को इलाज के लिए बर्ती कराया गया था. हालांकि, विष्णु गीते और रुंदीवनिका गीते की भी इलाज के दौरान मौत हो गई है.

कैसे लगी थी आग?

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि घर में पुराना एलपीजी सिलेंडर खत्म होने के बाद नया सिलेंडर जोड़ते समय गैस रिसाव हुआ. गैस पूरे घर में फैलने के
बाद हुए जोरदार विस्फोट से आग लग गई. हालांकि, दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई के चलते आग को अन्य फ्लैटों तक फैलने से रोक लिया गया.

आग में घर का हॉल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया. फर्नीचर, टीवी और इलेक्ट्रिकल वायरिंग को भारी नुकसान पहुंचा है. बाथरूम और टॉयलेट के दरवाजे तथा गीजर भी जल गए, जबकि रसोई में रखा फ्रिज और अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया. धुएं के कारण पूरे फ्लैट की दीवारें काली पड़ गई हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments