Homeभारतमहाराष्ट्रासेंट्रल रेलवे का आसनगांव-थानसिट स्टेशनों के बीच मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें प्रभावित,...

सेंट्रल रेलवे का आसनगांव-थानसिट स्टेशनों के बीच मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें प्रभावित, किस रूट पर नहीं चलेगी लोकल?

मध्य रेल का मुंबई मंडल, अटगांव स्टेशन पर नए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम की स्थापना और पुराने पैनल को हटाने के लिए दिनांक 06.06.2026 (शनिवार) से दिनांक 07.06.2026 (रविवार) तक आसनगांव और थानसिट स्टेशनों के बीच विशेष यातायात और पॉवर ब्लॉक परिचालित करेगा। शनिवार को यह ब्लॉक दोपहर 2 बजे से रविवार दोपहर 3 बजे तक रहेगा।

मुंबई: मध्य रेल के मुंबई मंडल के अटगांव स्टेशन पर नए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम की स्थापना और पुराने पैनल को हटाने के लिए मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते 6 जून, शनिवार से 7 जून रविवार तक आसनगांव और थानसिट स्टेशनों के बीच विशेष ट्रैफिक और पॉवर ब्लॉक लिया जाएगा। ब्लॉक के दौरान उपनगरीय सेवाएं आसनगांव और कसारा स्टेशन के बीच उपलब्ध नहीं होंगी। इस दौरान सीएसएमटी-कल्याण खंड पर मेन लाइन पर कोई मेगा ब्लॉक नहीं होगा। शनिवार को यह ब्लॉक दोपहर 2 बजे से रविवार दोपहर 3 बजे तक रहेगा।

ट्रेन संचालन पर क्या असर?

ट्रेनों का रद्दीकरण – (यात्रा प्रारंभ तिथी) दिनांक 6 जून

11011 सीएसएमटी-धुले एक्सप्रेस
11012 धुले-सीएसएमटी एक्सप्रेस
12109 सीएसएमटी-मनमाड पंचवटी एक्सप्रेस
12110 मनमाड-सीएसएमटी पंचवटी एक्सप्रेस

ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन/ओरिजनेशन

17611 हजूर साहिब नांदेड़-सीएसएमटी एक्सप्रेस (यात्रा आरंभ की तिथी 05.06.2026) मनमाड में शॉर्ट टर्मिनेट
12072 हिंगोली डेक्कन-सीएसएमटी जनशताब्दी एक्सप्रेस (यात्रा आरंभ की तिथी 06.06.2026) नासिक रोड में शॉर्ट टर्मिनेट
17612 सीएसएमटी- हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस (यात्रा आरंभ की तिथी 06.06.2026) मनमाड से शॉर्ट ओरिजनेट
12071 सीएसएमटी- हिंगोली डेक्कन जनशताब्दी एक्सप्रेस (यात्रा आरंभ की तिथी 06.06.2026) नासिक रोड से शॉर्ट ओरिजनेट

डाउन ट्रेनों का रिशेडयूलिंग

12809 सीएसएमटी-हावड़ा मेल (यात्रा आरंभ की तिथि 06.06.2026) को सीएसएमटी से दिनांक 07.06.2026 को 01.20 बजे रिशेड्यूल किया जाएगा (निर्धारित प्रस्थान समय दिनांक 06.06.2026 को 21.10 बजे)
12322 सीएसएमटी-हावड़ा मेल (यात्रा आरंभ की तिथि 06.06.2026) को सीएसएमटी से दिनांक 07.06.2026 को 01.30 बजे रिशेड्यूल किया जाएगा (निर्धारित प्रस्थान समय दिनांक 06.06.2026 को 22.15 बजे)
11057 सीएसएमटी-अमृतसर एक्सप्रेस (यात्रा आरंभ की तिथि 06.06.2026) को सीएसएमटी से 02.00 बजे रिशेड्यूल किया जाएगा दिनांक 07.06.2026 (निर्धारित प्रस्थान समय 23.30 बजे)
01079 सीएसएमटी-गोरखपुर स्पेशल (यात्रा आरंभ की तिथि 06.06.2026) को सीएसएमटी से दिनांक 07.06.2026 को 04.00 बजे रिशेड्यूल किया गया है (निर्धारित प्रस्थान समय दिनांक 06.06.2026 को 22.30 बजे है)।
22177 सीएसएमटी-बनारस महानगरी एक्सप्रेस (यात्रा आरंभ की तिथि 07.06.2026) को सीएसएमटी से 02.15 बजे रिशेड्यूल किया गया है (निर्धारित प्रस्थान समय 00.15 बजे)
02141 सीएसएमटी-नागपुर विशेष (यात्रा आरंभ की तिथि 07.06.2026) को सीएसएमटी से दिनांक 07.06.2026 को 02.30 बजे रिशेड्यूल की गई है (निर्धारित प्रस्थान 00.20 बजे)
18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस (यात्रा आरंभ की तिथि 06.06.2026) को एलटीटी से 01.20 बजे रिशेड्यूल किया जाएगा | (निर्धारित प्रस्थान दिनांक 06.06.2026 को 22.00 बजे)
12167 एलटीटी-बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस (यात्रा आरंभ की तिथि 06.06.2026 को एलटीटी से 01.45 बजे रिशेड्यूल की गई है (निर्धारित प्रस्थान दिनांक 06.06.2026 को 22.45 बजे)
12141 एलटीटी-पाटलिपुत्र दिनांक 06.06.2026 को चलने वाली ट्रेन को एलटीटी से दिनांक 07.06.2026 को 02:00 बजे रिशेड्यूल किया गया है (निर्धारित प्रस्थान समय दिनांक 06.06.2026 को 23:35 बजे है)।
12811 एलटीटी-हटिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस (यात्रा आरंभ की तिथि 07.06.2026) को एलटीटी से दिनांक 07.06.2026 को 02:15 बजे रिशेड्यूल किया गया है (निर्धारित प्रस्थान समय 00:15 बजे है)।
22538 एलटीटी-गोरखपुर कुशीनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (यात्रा आरंभ की तिथि 07.06.2026) को एलटीटी से दिनांक 07.06.2026 को 02:30 बजे रिशेड्यूल किया गया है (निर्धारित प्रस्थान समय 00:35 बजे है)।

डाउन ट्रेनों का डायवर्जन

निम्नलिखित ट्रेनें (यात्रा आरंभ की तिथि 06.06.2026) को कल्याण-कर्जत-पुणे-मनमाड के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा
11071 एलटीटी-बलिया कामायनी एक्सप्रेस
01027 दादर-गोरखपुर स्पेशल
15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस
11001 सीएसएमटी-बल्हारशाह एक्सप्रेस
12131 दादर-साईनगर एक्सप्रेस यात्रा आरंभ की तिथि 06.06.2026 को कल्याण-कर्जत-पुणे-साईनगर शिर्डी के रास्ते डायवर्ट किया गया
17057 सीएसएमटी-लिंगमपल्ली देवगिरी एक्सप्रेस यात्रा आरंभ की तिथि 06.06.2026 को कल्याण-कर्जत-पुणे-दौंड कॉर्ड लाइन-मनमाड के रास्ते डायवर्ट किया गया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments