Homeटॉप न्यूज़भीनमाल की असिस्टेंट प्रोफेसर सोनल चौधरी को जेएनवीयू से मिली पीएचडी की...

भीनमाल की असिस्टेंट प्रोफेसर सोनल चौधरी को जेएनवीयू से मिली पीएचडी की उपाधि, कॉलेज व क्षेत्र में खुशी की लहर

भीनमाल (मुकेश सोलंकी)। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय (JNVU), जोधपुर ने भीनमाल के जी.के. गोवाणी राजकीय महाविद्यालय की रसायन विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर सोनल चौधरी को डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (Ph.D.) की प्रतिष्ठित उपाधि से नवाजा है। उनकी इस शानदार शैक्षणिक उपलब्धि से कॉलेज प्रशासन और स्थानीय शिक्षा जगत में हर्ष का माहौल है।

स्वदेशी औषधीय पौधों पर किया गहरा शोध

डॉ. सोनल चौधरी ने अपना यह शोध कार्य जेएनवीयू के रसायन विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सीमा परवीन के कुशल मार्गदर्शन में पूरा किया है। उनके रिसर्च का मुख्य विषय “बायोलॉजी एसेसमेंट ऑफ फेटी एसिड्स एंड देयर नाइट्रोजन कंटेनिंग डेरिवेटिव्स ओब्टेंड फ्रोम इंडीजिनीयस प्लांट्स” रहा। इस शोध के जरिए स्थानीय और स्वदेशी औषधीय पौधों के रासायनिक गुणों को गहराई से समझने में बड़ी मदद मिलेगी। चिकित्सा विज्ञान और मानव स्वास्थ्य के क्षेत्र में इन पौधों के उपयोग को लेकर इस अध्ययन को एक बेहद महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है।

महाविद्यालय परिवार ने जताई खुशी

डॉ. सोनल चौधरी वर्तमान में जी. के. गोवानी राजकीय महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर रही हैं। उनकी इस बड़ी सफलता पर भीनमाल कॉलेज प्रशासन, सभी संकाय सदस्यों और छात्र-छात्राओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है। कॉलेज परिवार ने डॉ. चौधरी को बधाई संदेश देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की कामना की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments