Homeटॉप न्यूज़गौतमचंद गुलेच्छा सहित नई कार्यकारणी का श्रीश्रीमाल ने किया सम्मान ।

गौतमचंद गुलेच्छा सहित नई कार्यकारणी का श्रीश्रीमाल ने किया सम्मान ।

श्री श्वेताम्बर जैन तेरापंथ सभा, मदुरै । मदुराई, तमिलनाडु

विशेष संवाददाता : यहां तेरापंथ सभा भवन में श्री श्वेताम्बर जैन तेरापंथ सभा की नई कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गौतमचंद गुलेच्छा सहित पूरी कार्यकारणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

इस अवसर पर श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष विजराज श्रीश्रीमाल एवं प्रसार प्रचार मंत्री दिनेश सालेचा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माला एवं शॉल पहनाकर सम्मान किया तथा नई कार्यकारणी को सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की। वक्ताओं ने कहा कि नई टीम समाज सेवा, धार्मिक गतिविधियों और युवा पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

समारोह में समाज की एकता, संगठन और धार्मिक मूल्यों को मजबूत बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया। उपस्थित वक्ताओं ने तेरापंथ सभा द्वारा समाज हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए नई कार्यकारणी से समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की अपेक्षा व्यक्त की।

इस दौरान मोहनलाल तातेड़, निर्मलकुमार पारख, नेनमल कोठारी, श्रवणकुमार बोथरा, मोहनलाल गुलेच्छा, पारसमल डोडावाला, सभा के निवर्तमान अध्यक्ष अशोक कुमार जीरावला, जितेन्द्र गुलेच्छा, प्रवीण बुरड़, धीरज पारख, धीरज दुगड़, पवन चोपड़ा, श्रेयांस डागा, विकास संखलेचा, राजकुमार नाहटा, अभिनंदन बागरेचा, अक्षय लोढ़ा, कमलेश संखलेचा सहित नगर की विभिन्न संस्थाओं के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments