आरोपी के खिलाफ धारा 74, 75(1)(प) बीएनएस 7, 8 पाक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया जेल।
हेमंत वर्मा संवाददाता राजनांदगांव : थाना लालबाग में दर्ज अपराध क्रमांक 198/2026 धारा 74, 75(1)(i) बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट के प्रकरण में पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में थाना लालबाग पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
प्रकरण में प्रार्थिया द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 11.05.2026 को जब उनकी नाबालिग लड़की जब टीवी रिचार्ज का रकम देने आरोपी श्रवण भारती के घर गई थी तो आरोपी द्वारा उसके घर में नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकत करते हुए उसके साथ जबरन गलत कार्य करने का प्रयास किया गया। घटना के दौरान पीड़िता की एक और अन्य नाबालिग पुत्री भी वहां मौजूद थी। रिपोर्ट पर थाना लालबाग में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी आठवीं बटालियन के आरक्षक श्रवण भारती पिता बसावन राम भारती उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम बगेंद, थाना करीमुद्दीननगर जिला गाजीपुर उत्तर प्रदेश, हाल 8th बटालियन पेंड्री थाना लालबाग, जिला राजनांदगांव को दिनांक 12.05.2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
प्रकरण की विवेचना जारी है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरी.गीतांजली सिन्हा, सउनि ए.पी.शीला, प्र.आर. प्रभात तिवारी, आर.कमल किशोर यादव की भुमिका सराहनीय रहा है।

