Homeभारतछतीसगढ़ऑक्सीजन जोन भंवरमरा में अवैध रेत भण्डारण पर की गई कड़ी कार्रवाई...

ऑक्सीजन जोन भंवरमरा में अवैध रेत भण्डारण पर की गई कड़ी कार्रवाई : मौके से दो ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं एक लोडर जप्त

हेमंत वर्मा संवाददाता राजनांदगांव : राजनांदगांव कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, भण्डारण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने राजनांदगांव विकासखंड अंतर्गत ऑक्सीजन जोन भंवरमरा में अवैध रेत भण्डारण के मामले में बड़ी कार्रवाई की।

संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जांच के दौरान पाया गया कि अविनाश सोनी द्वारा शिवनाथ नदी से अवैध रूप से रेत निकालकर भण्डारित किया गया था। जांच में बड़ी मात्रा में रेत का अवैध भण्डारण पाए जाने पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रेत को जप्त कर लिया। मौके पर लगभग 40 से 50 ट्रिप ट्रैक्टर-ट्रॉली के बराबर रेत भण्डारित पाई गई। कार्रवाई के दौरान संयुक्त टीम ने मौके से दो ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं एक लोडर मशीन को भी जप्त किया। जप्त वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु पुलिस थाना सुरगी में सुरक्षित रखा गया है। जिला प्रशासन ने कहा है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, भण्डारण एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाए जाने पर नियमानुसार कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments