Homeआर्टिकल29 साल तक 'अंधा' बना रहा कानून, या सिस्टम ने पाल रखी...

29 साल तक ‘अंधा’ बना रहा कानून, या सिस्टम ने पाल रखी थी सलीम वास्तिक के लिए पनाह? 3 दशक बाद गिरफ्तारी ने खड़े किए संगीन सवाल!

सोशल मीडिया पर ‘वायरल’ था अपराधी: जिसे दुनिया देख रही थी, उसे दिल्ली-यूपी की पुलिस क्यों नहीं देख पाई?
सत्ता की नज़दीकियां या प्रशासनिक लापरवाही? लोनी विधायक से लेकर ‘अहम लोगों’ तक उठना-बैठना, फिर भी गिरफ्तारी में लगे 30 साल!
एनकाउंटर का दावा और हकीकत का फेर: जब विधायक ने कहा था ‘हमने करवाया एनकाउंटर’, तब क्यों नहीं हुई शिनाख्त?

गाजियाबाद/दिल्ली: कानून के हाथ लंबे होते हैं, यह कहावत सलीम वास्तिक की गिरफ्तारी के बाद मजाक लगती है। करीब 29 साल पुराने मामले में जब सलीम की गिरफ्तारी हुई, तो इंसाफ की जीत से ज्यादा सिस्टम की हार पर सवाल उठने लगे हैं। सवाल यह है कि जो शख्स तीन दशकों से खुलेआम घूम रहा था, सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहा था और रसूखदारों की महफिलों की शान बना हुआ था, वह पुलिस की फाइलों में ‘फरार’ कैसे रहा?

सोशल मीडिया पर ‘स्टार’, पुलिस के लिए ‘गुमनाम’?

हैरानी की बात यह है कि सलीम वास्तिक लंबे समय से सोशल मीडिया पर सक्रिय था। उसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे थे। जनता उसे देख रही थी, समर्थक उसे फॉलो कर रहे थे, लेकिन हाई-टेक होने का दावा करने वाली पुलिस को उस तक पहुँचने में 29 साल लग गए। क्या यह महज एक चूक है, या फिर जानबूझकर सलीम को ‘सुरक्षित रास्ता’ दिया गया था?

विधायक के साथ नज़दीकी और ‘एनकाउंटर’ का पेच

इस मामले में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया था जब लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर घायल सलीम से मिलने पहुँचे थे। विधायक ने सार्वजनिक रूप से दावा किया था कि “हमने ऊपर बात करके एनकाउंटर करवाया।” सवाल यह उठता है कि:

1 जब एक जनप्रतिनिधि और पुलिस प्रशासन एक अपराधी से रूबरू थे, तब उसकी पुरानी फाइलें क्यों नहीं खंगाली गईं?
2 जिस सलीम के साथ कई अहम लोगों का उठना-बैठना था, उसकी शिनाख्त करने में तीन दशक का समय कैसे लग गया?
3 क्या सलीम का ‘रसूख’ उसकी सबसे बड़ी ढाल बना हुआ था?

सत्ता के गलियारों में गहरी पैठ?

सलीम की गिरफ्तारी महज एक अपराधी का पकड़ा जाना नहीं है, बल्कि उन सफेदपोश चेहरों को बेनकाब करना भी है जो जाने-अनजाने ऐसे तत्वों को खाद-पानी देते रहे। जब अपराधी समाज की मुख्यधारा में घुल-मिल जाता है और सत्ताधारी दल के नेताओं के साथ उसकी तस्वीरें आती हैं, तो पुलिस का ‘इंटेलिजेंस’ फेल नजर आता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments