Homeभारतमहाराष्ट्रामहाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस*

महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस*

शासकीय कन्या महाविद्यालय नागदा में आज ‘राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस’ (लाइब्रेरीयंस डे) का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. केसी मिश्रा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं भारतीय पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ. एस. आर. रंगनाथन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ हुआ।

अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रभारी प्राचार्य डॉ. केसी मिश्रा ने विद्यार्थियों को पुस्तकालय दिवस के महत्व की जानकारी दी और उन्हें पठन-पाठन एवं शोध हेतु पुस्तकालय का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। अंग्रेजी विषय के सहायक प्राध्यापक प्रो. डी. के. बुधोलिया ने प्राचीन काल से लेकर वर्तमान डिजिटल युग तक शिक्षण व अध्ययन प्रक्रिया में आए बदलावों और उपयोगिता पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के संयोजक भूपेन्द्र रठा ने डॉ. शियाली रामामृत रंगनाथन के जीवन-वृत्त तथा पुस्तकालय विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। आयोजन के दौरान विद्यार्थियों के लिए ‘ओपन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता’ (Open Quiz) आयोजित की गई। प्रतियोगिता में सही उत्तर देने वाले छात्र-छात्राओं को उपहार स्वरूप चॉकलेट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर राजनीति विज्ञान के सहायक प्राध्यापक प्रो. उदयवीर सिंह गुर्जर ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर श्री रचित चौहान और डॉ अल्का चौहान सहित लगभग 40 विद्यार्थी उपस्थित रहे। नागदा से जीवनलाल जैन की रिपोर्ट।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments