Homeभारतमहाराष्ट्राशहीदों को श्रद्धांजलि के लिए 12 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

शहीदों को श्रद्धांजलि के लिए 12 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

शाम 6 बजे पुराना बस स्टैंड से होगा शुभारंभ, भारत माता की आरती और सेवानिवृत्त सैनिक सम्मान, देशभक्ति तरानों पर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगेगा नागदा

नागदा। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व नगर में राष्ट्रभक्ति ओतप्रोत बढ़ाने व शहीदों को श्रद्धांजलि के लिए 12 अगस्त 2026, बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन नगर में किया जाएगा। नगर मंडल की अगवानी में आयोजित होने वाली इस तिरंगा यात्रा में सभी जनप्रतिनिधि, सामाज सेवी संगठन, विभिन्न समाज, महिला मंडल, व्यापारी संगठन, युवाओं, मातृशक्ति, चिकित्सक, शिक्षक एवं विद्यार्थियों सहित बड़ी संख्या में नगरवासी वो गण मान्य सहभागिता करेंगे।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ शाम 6 बजे पुराना बस स्टैंड से होगा। भारत माता की आरती एवं वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ सेवानिवृत्त सैनिकों का सम्मान के उपरांत डीजे, ढोल एवं बैंड की देशभक्ति से ओतप्रोत धुनों के बीच हाथों में तिरंगा लेकर नगरवासी यात्रा में शामिल होंगे।

यात्रा का मार्ग पुराना बस स्टैंड से जवाहर मार्ग, किरण टॉकीज होते हुए कन्या शाला पहुंचेगी। देशदेश भक्ति मय आयोजन में मार्ग में नगरवासी पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत करेंगे। भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के उद्घोष से नगर में स्वतंत्रता पर्व का भव्य आगाज होगा।

आयोजकों ने बताया कि तिरंगा यात्रा को लेकर नगर के विभिन्न वर्गों में खासा उत्साह है। यात्रा में सभी समाजों, किसान, सामाजिक संगठनों, व्यापारी वर्ग, युवा एवं मातृशक्ति की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। तिरंगे के सम्मान और शहीदों की स्मृति में आयोजित इस यात्रा को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए नगरवासियों से परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया है। नगरवासियों से अपील है कि 12 अगस्त को शाम 6 बजे पुराना बस स्टैंड पहुंचकर हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति के इस आयोजन का हिस्सा बनें और शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करें। जानकारी मीडिया प्रभारी निलेश मेहता ने दी।

नागदा से जीवनलाल जैन की रिपोर्ट।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments