Homeभारतउत्तरप्रदेशकुशीनगर में युवक ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी झंडे के साथ फोटो...

कुशीनगर में युवक ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी झंडे के साथ फोटो पोस्ट की, पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

यूपी के कुशीनगर जिले में सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी झंडे के साथ सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर तरयासुजान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तरयासुजान थाना क्षेत्र के बांकखास गांव निवासी सलमान अली के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी झंडे के साथ एक फोटो स्टोरी पोस्ट किए जाने की जानकारी मिली थी। मामला राष्ट्र की गरिमा और स्थानीय शांति व्यवस्था से जुड़ा होने के चलते तरयासुजान पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और तत्काल जांच शुरू कर दी। सोशल मीडिया गतिविधियों और स्थानीय इनपुट के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान सलमान अली निवासी बांकखास, थाना तरयासुजान के रूप में की।

विधिक कार्रवाई शुरू

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सलमान अली निवासी बांकखास को गिरफ्तार कर लिया। वही तरयासुजान थाने की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक या विवादित सामग्री पोस्ट या शेयर न करें,जिससे आपसी सौहार्द खराब ना हो। आरोपी सलमान अली के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है, साथ ही इसके पीछे आरोपी का क्या मकसद था, ये भी मालूम किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक या विवादित पोस्ट करने वालों पर नजर रखी जा रही है। किसी भी ऐसी पोस्ट या सामग्री के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, जिससे क्षेत्र में माहौल खराब होने की आशंका हो। उन्होंने सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक या विवादित सामग्री पोस्ट या शेयर न करने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments