Homeभारतउत्तरप्रदेशएक लड़की… दो आशिक… फिर शुरू हुई शाहजहांपुर में धमकियों की कहानी,...

एक लड़की… दो आशिक… फिर शुरू हुई शाहजहांपुर में धमकियों की कहानी, और आखिर में हो गया कत्ल!

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में 31 जुलाई को हुई गौतम नाम के युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक, यह आपसी रंजिश नहीं, बल्कि एक प्रेम प्रसंग से जुड़ी साजिश थी. मृतक और मुख्य आरोपी दोनों का एक ही युवती से प्रेम संबंध था. युवती के भाई ने कथित तौर पर मुख्य आरोपी को हत्या के लिए उकसाया, जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया.

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में 31 जुलाई को गौतम मौर्य नाम के युवक की हत्या कर दी गई थी. इस मामले का अब पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस के मुताबिक, हत्या की वजह प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश थी. आरोप है कि मृतक और मुख्य आरोपी दोनों का एक ही युवती से संबंध था. युवती के भाई पर हत्या के लिए कथित तौर पर उकसाने और साजिश रचने का आरोप है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

31 जुलाई… शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र का दिलावरपुर गांव. दिनदहाड़े एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार होते हैं. युवक की पहचान गौतम मौर्य के रूप में होती है. हमलावर मौके पर ही भीड़ के हत्थे चढ़ जाता है. हत्या के बाद इलाके में भारी हंगामा होता है. घंटों तक चक्का जाम रहता है. पुलिस पहले मुख्य आरोपी समीर अली समेत उसके पिता और भाई सहित चार लोगों को गिरफ्तार करती है.

पूछताछ, साक्ष्यों और घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ते-जोड़ते पुलिस एक और नाम तक पहुंचती है- अश्वनी. पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड की वजह प्रेम प्रसंग था. आरोप है कि गौतम मौर्य और समीर अली, दोनों का एक ही युवती से प्रेम संबंध था. पुलिस के मुताबिक, गौतम युवती को कथित तौर पर परेशान करता था, उसे ब्लैकमेल करता था और युवती के भाई अश्वनी को भी धमकाता था. युवती ने यह बात अपने भाई और समीर को बताई.

पुलिस का आरोप है कि इसके बाद अश्वनी ने समीर को गौतम को रास्ते से हटाने के लिए उकसाया. इसी कथित साजिश के तहत समीर ने गौतम पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी. एसपी सिटी देवेंद्र कुमार के अनुसार, जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर अश्वनी की भूमिका सामने आई. आरोप है कि उसने समीर को हत्या के लिए उकसाया और साजिश में शामिल रहा. इसी आधार पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments