समाजवादी पार्टी ने लखनऊ में समाजवादी विचारक जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उनकी प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.
समाजवादी पार्टी लखनऊ में समाजवादी विचारक जनेश्वर मिश्र की जयंती मना रही है. इस मौके पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. अखिलेश सुबह करीब 11:30 बजे जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचे, यहां मुख्य कार्यक्रम के बाद उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं और लोगों को संबोधित भी किया.
इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि, जनेश्वर मिश्र समाजवादी चिंतक के साथ एक ऐसे नेता था जिन्होंने समाजवादी आंदोलन को आजीवन आगे बढ़ाया. एक ऐसे नेता जो सादगी के साथ अपने विचारों से बिना भेदभाव के जोड़ने का काम किया. उन्होंने कहा कि सरकार को हमें पार्क में सम्मेलन करने की परमिशन देनी थी, वो उन्होंने नहीं दी, इसलिए ये आयोजन पार्टी ऑफिस में करना पड़ रहा है.
लेकिन, जनेश्वर मिश्र का मिशन कभी भी लूटेगा नहीं, उसको कभी किसी परमिशन की जरूरत नहीं पड़ेगी. जनेश्वर मिश्र का ऐसा पार्क बना है कि सदियों तक लोग याद करेंगे. बीजेपी पर हमला करते हुए बोले- लोग PDA की बात करते है और नई नई परिभाषा बनाते हैं. जबसे PDA से हारे हैं यह सब कर रहे हैं. जो लोग समय समय पर PDA की परिभाषा समय समय पर बदलते हैं वो जान लें, PDA में P पंडित है, PD pandit का शॉर्ट फॉर्म है. पंडित को जितना सताओगे पंडित और मजबूत होगा.

