Homeभारतमहाराष्ट्रारजोहरण स्पर्शना में उमड़ी श्रद्धा, बाल संस्कार शिविर में धर्म और संस्कार

रजोहरण स्पर्शना में उमड़ी श्रद्धा, बाल संस्कार शिविर में धर्म और संस्कार

नागदा(ब्रजेश बोहरा) परम पूज्य साध्वी अर्हमव्रता श्रीजी म.सा. आदि ठाणा–4 के पावन सानिध्य में रविवार को श्री पार्श्वप्रधान पाठशाला भवन, नागदा जंक्शन में रजोहरण स्पर्शना एवं बाल संस्कार शिविर का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।

प्रातः आयोजित रजोहरण स्पर्शना के लाभार्थी श्रीमान अजय कुमार जी, सुनील कुमार जी एवं मयंक जी गांग (राजेन्द्र स्वीट्स परिवार) रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने गुरु भगवंतों के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित कर धर्म लाभ प्राप्त किया। साध्वी श्री जी ने श्रावक श्राविका को जैन धार्मिक नियम भी दिये। वहीं युवा संगीतकार भाई आयुष बोहरा ने मधुर भक्ति प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

दोपहर में आयोजित बाल संस्कार शिविर में 7 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेगे। शिविर में बच्चों को धर्म की समझ, संस्कारों की शिक्षा, अनुशासन एवं आत्मविश्वास, सदाचार एवं मानवता जैसे विषयों पर प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। बच्चों ने विभिन्न धार्मिक एवं संस्कारपरक गतिविधियों
में भाग लेकर अपने ज्ञान और व्यक्तित्व विकास की दिशा में महत्वपूर्ण सीख प्राप्त की।

आज के बाल संस्कार शिविर के लाभार्थी सरदार मलजी जी – विमलचंद जी, नागदा एवं परिवार है। शिविर के समापन पर सभी बच्चों के लिए प्रभावना एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।

कार्यक्रम का आयोजन श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक श्रीसंघ, नागदा जंक्शन एवं आत्मलक्षी चातुर्मास समिति के तत्वावधान में सम्पन्न होगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक बच्चों को ऐसे संस्कारमय शिविरों से जोड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि “आज के संस्कार ही कल का उज्ज्वल भविष्य हैं।”नागदा से संवाददाता जीवनलाल जैन की रिपोर्ट।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments