Homeभारतउत्तरप्रदेशयूपी: मुरादाबाद की मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, राहत कार्य में जुटे...

यूपी: मुरादाबाद की मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, राहत कार्य में जुटे दमकलकर्मी

मुरादाबाद में एक मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. इस आग में फैक्ट्री पूरी तरह जल गई. मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस तुरंत पहुंच गईं और आग बुझाने की कोशिशें कर रही हैं. इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की कृष्णा कॉलोनी की एक मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया. आग इतनी तेज थी कि पूरे इलाके में धुएं का गुबार फैल गया.

घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गईं. दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के प्रयासों में जुटे हुए हैं. मोमबत्ती फैक्ट्री होने के कारण अंदर ज्वलनशील मोम और दूसरी सामग्री भारी मात्रा में मौजूद थी, जिससे आग और तेजी से फैल गई.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments