Homeभारतउत्तरप्रदेशमेरठ में गंगा का विकराल रूप! उफान में तिनके की तरह बहे...

मेरठ में गंगा का विकराल रूप! उफान में तिनके की तरह बहे 220 KV हाईटेंशन लाइन के 3 विशाल टावर

पहाड़ी इलाकों में मूसलाधार बारिश के बाद गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा है. मेरठ के हस्तिनापुर खादर क्षेत्र में तेज बहाव और कटान के कारण 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन के तीन टावर नदी के बीचों-बीच गिर गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

यूपी : पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और कटान शुरू हो गया है. मेरठ जिले के हस्तिनापुर खादर क्षेत्र स्थित गांव शेरपुर के पास गंगा के तेज बहाव के चलते 220 केवी हाईटेंशन लाइन के तीन टावर नदी में गिरकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.

यह घटना दौराला के मटौर 765 केवीए स्टेशन से बिजनौर के नहटौर 220 केवी स्टेशन जा रही विद्युत लाइन पर हुई. गंगा में बेतहाशा पानी आने से नदी के बीच खड़े टावर धराशायी हो गए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

आपको बता दें कि गंगा नदी में पानी बढ़ने से तटीय इलाकों में तेजी से कटान हो रहा है. शेरपुर गांव के पास नदी के बीच खड़े हाईटेंशन लाइन के टावर बहाव का दबाव झेल नहीं सके और पानी में समा गए. 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन का इस्तेमाल बिजलीघरों से सब-स्टेशनों तक बड़ी मात्रा में बिजली पहुंचाने के लिए होता है.

मटौर से नहटौर जाने वाली यह ट्रांसमिशन लाइन हस्तिनापुर के शेरपुर गांव के पास गंगा नदी से होकर गुजरती है. तीन टावरों के धराशायी होने के बाद ट्रांसमिशन लाइन बुरी तरह प्रभावित हुई है. हालांकि, इस पूरे मामले पर फिलहाल विद्युत विभाग की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments