Homeभारतमहाराष्ट्रामीरा रोड में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार, स्कूल के...

मीरा रोड में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार, स्कूल के ठीक सामने शर्मनाक हरकत, पुलिस ने बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया

मुंबई से सटे ठाणे जिले के मीरा रोड इलाके में देह व्यापार का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने बेवर्ली पार्क रोड पर एक स्पा सेंटर पर छापा मारा।। इस ऑपरेशन के दौरान पांच युवतियों को बचाया गया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

ठाणे: मुंबई से सटे ठाणे जिले के मीरा रोड इलाके में देह व्यापार का बड़ा मामला सामने आया है। मीरा रोड पुलिस स्टेशन के इलाके में एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापा मारा और स्पा की आड़ में चल रहे कथित देह व्यार गिरोह का पर्दाफाश किया। इस ऑपरेशन के दौरान पांच युवतियों को बचाया गया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

क्या है मामला?

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मीरा रोड के बेवर्ली पार्क में ‘A.N.K. लक्ज़री सैलून एंड स्पा’ पर रेड की और कथित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। गैर-कानूनी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर पुलिस ने वहां रेड की और कामकाज बंद करवा दिया। रेड के दौरान स्पा से पांच युवतियों को बचाया गया और स्पा के धंधे की आड़ में वेश्यावृत्ति रैकेट चलाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

जांच में जुटी पुलिस

मीरा रोड पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और स्पा के लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन पेपर और अन्य कानूनी दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारी यह भी जांच कर रहे हैं कि यह गैर-कानूनी धंधा कितने समय से चल रहा था और क्या इसमें कोई और भी शामिल था। आगे की जांच जारी है और पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान और जानकारी सामने आएगी।

स्कूल के पास चौंकाने वाली घटना

यह छापेमारी मीरा रोड में आरबीके स्कूल के सामने स्थित एक स्पा सेंटर पर की गई। स्कूल के पास ऐसी कथित गैर-कानूनी गतिविधियां होने को लेकर लोगों में गुस्सा है। पुलिस ने लागू कानूनों के तहत मामला दर्ज किया है और कहा है कि अगर अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है, तो उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments