Homeभारतगुजरातविश्व शेर दिवस की तैयारियों को लेकर सासन में कार्यशाला आयोजित

विश्व शेर दिवस की तैयारियों को लेकर सासन में कार्यशाला आयोजित

सासन। गुजरात में 10 अगस्त को मनाए जाने वाले विश्व शेर दिवस की तैयारियों के तहत 26 जुलाई को सासन में वन्यजीव विभाग की ओर से एक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में डिप्टी कंज़र्वेटर ऑफ़ फ़ॉरेस्ट अवनीश्वर व्यास ने मानव-शेर संघर्ष को गंभीर विषय बताते हुए ऐसे मामलों की रोकथाम पर बल दिया। उन्होंने कहा कि शेर वन्यजीव हैं और इंसानों को उनके प्रति समझदारी व सतर्कता से व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी प्रस्तुत की तथा जिला समन्वयकों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों से बेहतर समन्वय के साथ अभियान सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यशाला का समन्वय करशनभाई वाळा ने किया। 10 अगस्त को राज्य के 11 जिलों के 58 तालुकों में विश्व शेर दिवस मनाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments