Homeभारतउत्तरप्रदेशजंतर मंतर पर खाना खिलाने वाले जुनैद के घर पहुंच रही पुलिस,...

जंतर मंतर पर खाना खिलाने वाले जुनैद के घर पहुंच रही पुलिस, भाई और बुजुर्ग पिता से पूछताछ

दिल्ली के जंतर-मतर पर चले प्रदर्शन के दौरान छात्रों को भोजन और पानी उपलब्ध कराने वाले नाहल गांव निवासी मोहम्मद जुनैद मालिक के परिवार की मुश्किलें काफी बढ़ गई है।

हाइलाइट्स
जंतर मंतर पर खाना खिलाने वाले मोहम्मद जुनैद मालिक
घर पहुंच रही पुलिस, भाई और बुजुर्ग पिता से पूछताछ
पिता मुस्तफा का आरोप-पूछताछ के नाम पर परेशान कर रही पुलिस

अनूप पांडेय, गाजियाबाद: दिल्ली के जंतर-मतर पर चले प्रदर्शन के दौरान लगातार सेवादार के रूप में छात्रों को भोजन और पानी उपलब्ध कराने वाले मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल गांव निवासी मोहम्मद जुनैद मालिक इन दिनों चर्चा में है। लेकिन उनके इस काम की वजह से मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल गांव में रहने वाले उनके परिवार की मुश्किलें काफी बढ़ गई है।

उनके पिता मुस्तफा का आरोप है कि यूपी पुलिस उनके परिवार और रिश्तेदारों को पूछताछ के नाम पर लगातार परेशान कर रही है। इसकी वजह से जुनैद की मां की तबीयत काफी बिगड़ गई है। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने पिछले ये दिनों में उनके घर पहुंचकर पूछताछ की और घरवालों से दस्तावेजों की जानकारी ली।

पिता को पूछताछ के लिए थाने ले गई

उनके पिता का कहना है कि मेरा बेटा कोई गलत काम नहीं कर रहा है। वह लोगों की सेवा कर रहा है। वह बचपन से ही लोगों की मदद करता आ रहा है। उनके पिता ने बताया कि 23 जुलाई की शाम करीब पांच बजे मसूरी पुलिस उनके घर पहुंचे। पुलिस ने घर में रखे दस्तावेज देखे और जुनैद के पिता मुस्तफा को पूछताछ के लिए थाने ले गई। वहां उनसे आधार कार्ड, पैन कार्ड बैंक पासबुक समेत अन्य दस्तावेजों के बारे में जानकारी ली गई।

मेरठ में बड़ी बहन के ससुराल भी पूछताछ

परिवार का कहना है कि रात करीब 11 बजे उन्हें वापस भेज दिया गया। अगले दिन 24 जुलाई को मुस्तफा को फिर थाने बुलाया गया, जहां पूरे दिन पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ा गया। दावा है कि 24 जुलाई की सुबह पुलिस मेरठ में जुनैद की बड़ी बहन के ससुराल पहुंची और उनके ससुर से भी पूछताछ की। उनके पिता ने बताया कि हमारा पूरा परिवार खेती-किसानी से जुड़ा है। जुनैद ने हाल ही में एलएलबी की पढ़ाई पूरी की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments