Homeभारतउत्तरप्रदेश'ललिता गौतम के परिवार को 5 लाख की मदद, एक-एक मुख्यमंत्री आवास...

‘ललिता गौतम के परिवार को 5 लाख की मदद, एक-एक मुख्यमंत्री आवास और दोषियों पर एक्शन’, सीएम योगी ने रखा दर्द पर मरहम

मेरठ के ललिता गौतम प्रकरण में पीड़ित परिवार ने गाजियाबाद के गेस्ट हाउस में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने परिवार को 5 लाख की मदद और एक-एक मुख्यमंत्री आवास देने के निर्देश दिए।

हाइलाइट्स

मेरठ के ललिता गौतम प्रकरण में पीड़ित परिवार ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की
सीएम योगी ने परिवार को 5 लाख की मदद और एक-एक मुख्यमंत्री आवास देने के निर्देश दिए
सीएम ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया, कहा-दोषियों पर एक्शन होगा

मेरठ के ललिता गौतम प्रकरण में पीड़ित परिवार ने गाजियाबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की

गाजियाबाद: मेरठ के ललिता गौतम प्रकरण में पीड़ित परिवार ने गाजियाबाद के गेस्ट हाउस में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने परिवार को 5 लाख की मदद और एक-एक मुख्यमंत्री आवास देने के निर्देश दिए साथ ही सीएम योगी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि दोषियों पर एक्शन होगा। सीएम ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।

गाजियाबाद के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में सीएम योगी ने ललिता गौतम के परिवार से मुलाकात की। सीएम योगी ने कहा कि दोषी किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। ललिता गौतम प्रकरण को लेकर सीएम सख्त नजर आए। उन्होंने अधिकारियों को विवेचना पर लापरवाही पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मृतका के पिता और चाचा को एक-एक मुख्यमंत्री आवास

सीएम ने आरोपियों को कठोर सजा दिलवाने के लिए परिवार को भरोसा दिलाया है। सीएम ने पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 5 लाख रुपये आर्थिक मदद देने के लिए निर्देश दिए। इस दौरान मृतका के पिता और चाचा को एक—एक मुख्यमंत्री आवास देने के लिए भी सीएम ने निर्देश दिया है। सीएम ने पीड़ित परिवार का आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड समेत अन्य सभी लाभार्थी योजनाओं का लाभ देने के लिए भी निर्देश दिया है।

क्या है मेरठ ललिता गौतम की हत्याकांड

मेरठ के टीपी नगर क्षेत्र के गगन एंक्लेव में रहने वाली 20 वर्षीय ललिता गौतम की हत्या कर दी गई थी। वह बीए की पढ़ाई कर रही थी। 15 मई को परीक्षा देने के लिए घर से निकली ललिता गौतम देर शाम तक वापस नहीं लौटीं, तो परिजनों ने उसकी तलाश की मगर उनका कोई पता नहीं चला। जिसके बाद परिजनों ने 16 मई को थाना टीपी नगर में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की तो सीसीटीवी फुटेज में ललिता गांव कल्याणपुर निवासी अंकुश नाम के युवक के साथ युवती दिखाई दीं।

पुलिस जांच के दौरान आरोपी अंकुश को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने ललिता की हत्या करने की बात कबूल कर ली। पुलिस के मुताबिक, अंकुश और ललिता के बीच प्रेम संबंध थे। घटना वाले दिन दोनों साथ थे। इसी दौरान आरोपी ने ललिता के मोबाइल फोन में कुछ फोटो और चैट देखीं, जिसके बाद उसे शक हुआ कि उसका किसी अन्य युवक से भी संबंध है। पुलिस के अनुसार, इसी शक के चलते आरोपी ने ललिता की हत्या कर दी और शव को मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र के उपसिया जंगल स्थित गन्ने के खेत में फेंक दिया। परिजनों ने इस हत्याकांड में दूसरे आरोपियों की होने की बात करते हुए प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। जिसके बाद से इस मामले ने काफी तूल पकड़ा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments