Homeभारतमहाराष्ट्रास्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय, नागदा में "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0"...

स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय, नागदा में “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प

मध्यप्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय, नागदा में दिनांक 17 जुलाई 2026 को नशा मुक्ति जागरूकता रैली एवं विशेष व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 21 एमपी बटालियन एनसीसी, रतलाम, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा स्टाफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर से निकाली गई नशा मुक्ति जागरूकता रैली से हुआ। रैली में एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा नगरवासियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। रैली के दौरान “नशा छोड़ो – जीवन जोड़ो”, “युवा शक्ति का आह्वान, नशा मुक्त हो मेरा देश महान” जैसे प्रेरणादायी नारों के माध्यम से समाज में नशामुक्ति का संदेश दिया गया।

रैली के पश्चात महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में विशेष जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी. बी. रेड्डी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि नशे के प्रति जागरूकता केवल स्वयं तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपने परिवार, समाज तथा आसपास के प्रत्येक व्यक्ति तक यह संदेश पहुँचाना चाहिए। उन्होंने युवाओं से नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य डॉ. पी. बी. रेड्डी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवकों एवं महाविद्यालय के समस्त स्टाफ को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। सभी ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए निरंतर जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार 15 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। अभियान के अंतर्गत 15 जुलाई को जागरूकता रैली, 16 जुलाई को रचनात्मक गतिविधियाँ एवं लघु फिल्म प्रदर्शन, 17 जुलाई को विशेष व्याख्यान तथा 21 जुलाई को चित्रकला, निबंध, स्लोगन, पोस्टर एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन निर्धारित किया गया है।

डॉ के सी मिश्रा स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय नागदा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments