Homeभारतमहाराष्ट्राअंधेरी वेस्ट में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी का गला रेता,...

अंधेरी वेस्ट में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी का गला रेता, पत्थर से हमला कर उतारा मौत के घाट

मुंबई में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अंधेरी (पश्चिम) के ओशिवारा स्थित आदर्श नगर इलाके में घरेलू विवाद में 30 वर्षीय एक महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक महिला की पहचान झुमरी के रूप में हुई है। इस मामले में उसके पति धीरज पवार को गिरफ्तार किया गया है।

मुंबई: अंधेरी (पश्चिम) के ओशिवारा स्थित आदर्श नगर इलाके में घरेलू विवाद में 30 वर्षीय एक महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक महिला की पहचान झुमरी के रूप में हुई है। इस मामले में उसके पति धीरज पवार को गिरफ्तार किया गया है। धीरज के खिलाफ कथित तौर पर झुमरी पर पहले बड़े पत्थर से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने और फिर चाकू से उसकी गला रेतकर हत्या कर देने का आरोप है। बता दें कि मंगलवार शाम घटी यह वारदात ओशिवारा पुलिस स्टेशन से महज 100 मीटर की दूरी पर इन्फिनिटी मॉल ट्रैफिक सिग्नल के पास हुई।

क्या है मामला?

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि धीरज पवार और उसकी पत्नी झुमरी मूल रूप से महाराष्ट्र के अमरावती जिले के रहने वाले थे। दोनों रोजगार के लिए अक्सर मुंबई आते-जाते थे। उनके तीन बच्चे, एक बेटा और दो बेटियां हैं। तीनों अमरावती में रहते हैं। पवार दंपति सोमवार को काम के सिलसिले में मुंबई पहुंचे थे। परिवार में पहले से ही विवाद चल रहा था। मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे आदर्श नगर में दोनों के बीच फिर से कहासुनी शुरू हो गई।

चाकू से गला रेत दिया

आरोप है कि बहस के दौरान धीरज ने गुस्से में आकर सड़क किनारे पड़ा एक बड़ा पत्थर उठाकर झुमरी पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी। इसके बाद उसने चाकू से उसका गला रेत दिया और मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर ओशिवरा पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और झुमरी को कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया और कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने कथित तौर पर हत्या करना स्वीकार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच जारी है।

हत्या की वजह क्या?

डीसीपी पुरूषोत्तम कराड ने कहा कि शुरुआती जांच में हत्या की वजह घरेलू विवाद सामने आई है। हालांकि, वारदात के पीछे कोई अन्य कारण तो नहीं था, इसकी भी सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर घटना की जांच जारी है। आरोपी को पुलिस हिरासत मिली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments