कानपुर में एक पॉलिटेक्निक छात्रा ने सुसाइड नोट में अपना दर्द बयां कर एक पॉलिटेक्निक छात्रा ने बीती मंगलवार रात हॉस्टल में फंदे से लटक कर सुसाइड कर लिया।
हाइलाइट्स
कानपुर में पाॅलिटेक्निक छात्रा ने किया सुसाइड
छात्रा ने सुसाइड नोट लिखकर दी जान
15 दिन पहले ही छात्रा आई थी हॉस्टल में
कानपुर : ‘अब आप लोगों को मेरी पढ़ाई और शादी के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। मैं अपनी जान देने जा रही हूं। मम्मी पापा अब किसी तरह की कोई चिंता नहीं करनी पड़ेगी।’ ये वो आखिरी शब्द हैं, जो कानपुर में एक पॉलिटेक्निक छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखी हैं। सुसाइड नोट में अपना दर्द बयां कर एक पॉलिटेक्निक छात्रा ने बीती मंगलवार रात हॉस्टल में फंदे से लटक कर सुसाइड कर लिया।
हॉस्टल संचालिका ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक छात्रा 15 दिन पहले ही हाॅस्टल में रहने के लिए आई थी। पुलिस सभी बिंदुओ को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
परिवार में माता, पिता और दो बेटी
कानपुर के घाटमपुर स्थित जवाहर नगर राम सिहांसन सचान ट्रांसपोर्टर हैं। परिवार में पत्नी रीना, दो बेटी आशी और पूर्वा सचान हैं। पिता राम सिंहासन ने बताया कि बड़ी बेटी आशी बीएससी की पढ़ाई करने के साथ साथ एक प्राइवेट काॅलेज में पढ़ाने जाती है। जबकि बेटी पूर्वा पाॅलीटेक्निक की छात्रा थी।
पूर्वा रोजाना गांव से कानपुर पढ़ाई करने के लिए जाती थी। जिस पर उन्होंने शहर में रहकर पढ़ाई करने की बात कही थी। जिसके बाद पूर्वा 15 दिन पहले काकादेव स्थित शुभी हाॅस्टल में रहने आई थी। मंगलवार देर रात छात्रा ने हाॅस्टल के कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। शव फंदे से लटका देखकर हाॅस्टल संचालिका आंचल कटियार ने पुलिस को दी।
परिवार में मचा कोहराम
डीसीपी सेंट्रल अर्चना सिंह मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम और पुलिस ने घटना स्थल की जांच पड़ताल की। इसके साथ ही पुलिय ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जिसमें परिवार की आर्थिक स्थिति और अन्य बातें लिखी हुई हैं। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅटर्म के लिए भेजा है।

