Homeभारतमहाराष्ट्रानाले के पानी से केतली धोकर तैयार- 'हैलो फ्रेंड्स चाय पी लो',...

नाले के पानी से केतली धोकर तैयार- ‘हैलो फ्रेंड्स चाय पी लो’, वीडियो देख भड़के लोग

नालासोपारा पूर्व रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 के पास एक चाय विक्रेता द्वारा बारिश के गंदे और बदबूदार पानी में चाय की केतली धोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इससे सार्वजनिक स्वास्थ्य को लेकर यात्रियों में भारी आक्रोश है

मुंबई से सटे नालासोपारा रेलवे स्टेशन से एक ऐसा बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है, जिसने सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वच्छता के दावों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक चाय विक्रेता रेलवे स्टेशन परिसर में जमा बारिश के बदबूदार और गंदे पानी में अपनी चाय की केतलियां धोता हुआ नजर आ रहा है.

वीडियो सामने आने के बाद से रेल यात्रियों और स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश है. जानकारी के मुताबिक, यह शर्मनाक वाकया नालासोपारा पूर्व रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 के ठीक सामने स्थित परिसर का बताया जा रहा है.

बारिश के कारण वहां सड़क और गड्ढों में गंदा, दूषित पानी जमा था. कथित तौर पर इसी पानी का इस्तेमाल विक्रेता द्वारा केतली साफ करने के लिए किया जा रहा था. किसी सजग नागरिक ने इस पूरे कृत्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद यह प्रशासनिक गलियारों तक पहुंच गया.

नालासोपारा एक बेहद व्यस्त रेलवे स्टेशन है, जहां से प्रतिदिन हजारों-लाखों यात्री सफर करते हैं. स्टेशन परिसर और उसके आसपास लोग बड़ी संख्या में चाय, नाश्ता और अन्य खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं. ऐसे में बीमारियों के दौर में इस तरह दूषित और गंदे पानी का उपयोग करना किसी बड़ी महामारी या सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है.

स्थानीय लोगों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित विक्रेता के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है. इसके अलावा स्टेशन परिसर में मौजूद सभी खाद्य विक्रेताओं की स्वच्छता की जांच करने की मांग की गई है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments