Homeभारतमहाराष्ट्राभारी बारिश के कारण पातालगंगा नदी में बह गए 3 हजार LPG...

भारी बारिश के कारण पातालगंगा नदी में बह गए 3 हजार LPG सिलेंडर, महाराष्ट्र का मामला

एचपीसीएल एलपीजी बॉटलिंग प्लांट से भारी बारिश की वजह से करीब 3,000 गैस सिलेंडर पातालगंगा नदी में बह गए.

रायगढ़: महाराष्ट्र के रायगढ़ में भारी बारिश से बुरा हाल है. इन सबके बीच जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. यहां भारी बारिश की वजह से लगभग 3000 एलपीजी गैस सिलेंडर नदी में बह गए.

बता दें कि, रायगढ़ जिले में भारी बारिश की वजह से नदियां उफान पर हैं और कई इलाकों में पानी भर गया है. इस बारिश के दौरान मुंबई-गोवा हाईवे पर खारपाड़ा इलाके से बहने वाली पातालगंगा नदी में सैकड़ों गैस सिलेंडर बह गए.

नदी में बह गए 3 हजार LPG सिलेंडर

शुरू में इस बात को लेकर भ्रम था कि ये सिलेंडर कहां से आए. हालांकि, अब प्रशासन ने इस बारे में जानकारी देते हुए साफ किया है कि पनवेल तालुका के चावणे में एचपीसीएल एलपीजी बॉटलिंग प्लांट से भारी बारिश की वजह से करीब 3,000 गैस सिलेंडर पातालगंगा नदी में बह गए. भारी बारिश के कारण प्लांट परिसर में अचानक पानी भर गया था.

पता चला है कि इसमें भरे और खाली दोनों तरह के सिलेंडर हैं. इस बीच, कुछ लोग नदी से बह रहे सिलेंडरों को रस्सी से बांधकर बाहर निकालने की कोशिश करते दिखाई दिए.

प्रशासन ने कहा है कि इनमें से कुछ सिलेंडर गैस से भरे थे और कुछ खाली थे. बाढ़ के बहाव के साथ, ये सिलेंडर खारपाड़ा इलाके से खाड़ी की ओर तेज रफ्तार से बहते हुए देखे गए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. कुछ लोगों ने सिलेंडर को नदी से बाहर निकालने की भी कोशिश की. इस बीच, जिला कलेक्टर किशन जावले ने लोगों से एक जरूरी अपील की है.

जिला कलेक्टर ने कहा कि, अगर किसी को नदी या इलाके में एचपीसीएल गैस सिलेंडर बहकर आते हुए दिखाई दे तो उन्हें अपने पास न रखें, बल्कि उसे तुरंत एचपीसीएल कंपनी, सबसे पास के एचपीसीएल डिस्ट्रीब्यूटर, तहसीलदार ऑफिस खालापुर, तहसीलदार ऑफिस पेण या सब-डिविजनल ऑफिसर, पेण के ऑफिस में जमा करा दें. प्रशासन ने यह भी साफ किया है कि ऐसे सिलेंडर को संभालते समय लोगों को कोई जोखिम नहीं लेना चाहिए.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments