Homeभारतमहाराष्ट्राइंडियन रेलवे की ट्रेन में एसी बोगी को बना दिया 'हनीमून ट्रैवल...

इंडियन रेलवे की ट्रेन में एसी बोगी को बना दिया ‘हनीमून ट्रैवल प्राइवेट लिमिटेड’, सीटीआई पर गिर गई गाज

मध्य रेलवे की नांदेड़ग्राम एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में नवविवाहित जोड़े के लिए बिना अनुमति ‘हनीमून स्टाइल’ सजावट कराए जाने पर रेलवे ने सख्त कार्रवाई की। ड्यूटी पर मौजूद सीटीआई को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

एसी कोच की सजावट

मुंबई: मध्य रेलवे की बल्हारशाह–मुंबई नांदेड़ग्राम एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में नवविवाहित दंपती के लिए ‘हनीमून स्टाइल’ सजावट किए जाने का मामला सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। इस मामले में ड्यूटी पर तैनात मुख्य टिकट निरीक्षक (सीटीआई) गिरीश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

एसी कोच को ‘हनीमून स्टाइल’ में सजा दिया

जानकारी के अनुसार, 6 जुलाई 2026 को शुभम और सोनाली नामक नवविवाहित दंपती ने छत्रपति संभाजीनगर से जालना होते हुए मुंबई की यात्रा के लिए नांदेड़ग्राम एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच के ‘जी’ कूपे में बर्थ संख्या 19 और 20 आरक्षित कराई थी। यात्रा को खास बनाने के लिए दंपती ने निजी तौर पर जालना के ‘राहत डेकोरेटर’ से ऑनलाइन संपर्क कर कूपे की सजावट की व्यवस्था की। इसके बाद डेकोरेटर का एक प्रतिनिधि जालना स्टेशन पर बिना रेलवे की किसी आधिकारिक अनुमति के फर्स्ट एसी कोच में प्रवेश कर गया और कूपे को गुब्बारों, फूलों तथा अन्य सजावटी सामान से ‘हनीमून स्टाइल’ में सजा दिया।

रेलवे ने क्या कहा

रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी निजी व्यक्ति का बिना अनुमति फर्स्ट एसी कोच में प्रवेश करना पूरी तरह नियमों के खिलाफ और गंभीर सुरक्षा उल्लंघन है। घटना सामने आने के बाद रेलवे ने ड्यूटी पर मौजूद सीटीआई गिरीश कुमार को तत्काल निलंबित कर दिया। साथ ही यह पता लगाने के लिए विभागीय जांच शुरू कर दी गई है कि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन कैसे हुआ। निजी व्यक्ति को कोच में प्रवेश किसने दिया और इस लापरवाही के लिए कौन-कौन जिम्मेदार है। रेलवे अधिकारियों ने कहा है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments