Homeभारतमहाराष्ट्रामुंबई एयरपोर्ट के रनवे पर आमने-सामने आए एयर इंडिया और एयर इंडिया...

मुंबई एयरपोर्ट के रनवे पर आमने-सामने आए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस प्लेन, इमरजेंसी ब्रेक ने टाला हादसा

मुंबई एयरपोर्ट पर मंगलवार रात को एक बड़ा विमान हादसा टल गया। एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान एक ही रनवे पर आमने सामने आ गए थे। एयर ट्रैफिक कंट्रोल के समय पर दिए गए निर्देश के बाद ही एयर इंडिया की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट का टेकऑफ तुरंत रोक दिया गया।

मुंबई : एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के दो विमान एक ही रनवे पर आमने-सामने थे। प्लेन में सवार लोग घबरा गए। हड़कंप मच गया लेकिन गलीमत रही कि बड़ा हादसा होने से बच गया। एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के कहने पर एयर इंडिया की एक फ़्लाइट ने टेक-ऑफ रोक दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना मुंबई एयरपोर्ट पर हुई।

सूत्रों के मुताबिक, यह घटना रात करीब 10 बजे हुई। उस समय एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान लैंडिंग के बाद रनवे से हटा नहीं था, जबकि दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ़्लाइट उसी रनवे से टेक-ऑफ करने की तैयारी कर रही थी।

एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के कहने पर टेकऑफ

सूत्रों के मुताबिक, मुंबई से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI816 को बड़े आकार वाले बोइंग 777-300 ER विमान से ऑपरेट किया जाना था, जबकि सिलीगुड़ी से आई एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ़्लाइट AIX1547 को छोटे आकार वाले बोइंग 737 MAX 8 विमान से ऑपरेट किया गया था। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बयान में पुष्टि की कि एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के निर्देशों के बाद टेक-ऑफ रन को रोक दिया गया था।

मुंबई से दिल्ली जा रही थी फ्लाइट

प्रवक्ता ने कहा कि 7 जुलाई को मुंबई से दिल्ली जाने वाली फ़्लाइट AI816 के क्रू ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से निर्देश मिलने के बाद टेक-ऑफ की प्रक्रिया रोक दी और विमान को वापस बे में ले आए। टेक-ऑफ रन का मतलब उस चरण से है जब विमान टेक-ऑफ की गति तक पहुंचने से पहले रनवे पर दौड़ता है।

प्रवक्ता ने कहा कि विमान की स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) के अनुसार जरूरी जांच की जाएगी। एयर इंडिया ने यह भी कहा कि वह यात्रियों को जल्द से जल्द उनकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए गए। एयरलाइन ने घटना के बारे में कोई खास जानकारी नहीं दी। दोनों विमानों में सवार यात्रियों की संख्या का तुरंत पता नहीं चल सका।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments