Homeभारतमहाराष्ट्रामहाराष्ट्र में ऑपरेशन 3.0 की आहट के बीच उद्धव ठाकरे ने मातोश्री...

महाराष्ट्र में ऑपरेशन 3.0 की आहट के बीच उद्धव ठाकरे ने मातोश्री में बुलाई आपात बैठक, क्या विधायक भी देंगे झटका

महाराष्ट्र की राजनीति में ‘ऑपरेशन टाइगर 3.0’ की आहट से राजनीति गरमाई हुई है। राम मंदिर में दान और चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर राम रक्षा आंदोलन शुरू करने वाले उद्धव ठाकरे ने अब विधायकों की बैठक बुलाई है। यह बैठक ऐसे वक्त पर बुलाई है जब शिंदे खेमा विधायकों के टूटने का दावा कर रहा है।

हाइलाइट्स

महाराष्ट्र में ऑपरेशन टाइगर की चर्चा के बीच उद्धव ठाकरे ने बुलाई बैठक
मातोश्री की बैठक में विधायकों के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद
एकनाथ शिंदे खेमे की तरफ किया जा रहा है विधायकों में टूट का दावा

मुंबई : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के टूटने के बाद ममता बनर्जी पार्टी बचाने के लिए संघर्ष कर रही हैं, तो वहीं महाराष्ट्र में नई पार्टी के सांसद टूटने के बाद उद्धव ठाकरे की चिंता ‘ऑपरेशन टाइगर 3.0’ की आहत ने बढ़ाई हुई। छह सांसदों के टूटने और फिर विश्वसनीय सचिन अहीर के शिंदे के साथ चले जाने से उद्धव ठाकरे की पार्टी में हड़कंप है। महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के बीच शिवसेना यूबीटी चीफ उद्धव ठाकरे ने अब अपने आवास मातोश्री में एक आपात बैठक बुलाई है।

आज बैठक होने की संभावना

उद्धव ठाकरे द्वारा बुलाई गई विधायकों की यह इमरजेंसी मीटिंग मंगलवार को हो सकती है। अब तक साफ नहीं है कि इस बैठक का मुख्य एजेंडा क्या होगा। सूत्रों ने बताया है कि शाम 7 बजे होने वाली इस बैठक का मकसद नेताओं के पार्टी छोड़ने से हुए नुकसान की भरपाई करना और पार्टी से और नेताओं को जाने से रोकना है। पार्टी नहीं चाहती है कि उसे अब और नुकसान हो। महाविकास आघाड़ी में उद्धव ठाकरे की पार्टी के पास ही सर्वाधिक विधायक हैं।

शिंदे के नेता बढ़ा रहे धड़कनें

सांसदों के बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि ऑपरेशन टाइगर के तहत यूबीटी के कई विधायक भी दल-बदल की तैयारी कर रहे हैं। शिवसेना के मंत्री गुलाबराव पाटिल ने दावा किया कि ऑपरेशन टाइगर 3.0 पहले ही शुरू हो चुका है 14 विधायकों के उप मुख्यमंत्री शिंदे के खेमे में शामिल होने की उम्मीद है। शिंदे गुट के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने आधिकारिक तौर पर ऐसे किसी भी ऑपरेशन से इनकार किया है।

उद्धव ठाकरे की क्या है तैयारी

यह भी चर्चा है कि बैठक में राज्य विधानसभा के चल रहे मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते के लिए पार्टी की रणनीति को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जाएगा। उद्धव गुट में 9 सांसद थे, जिनमें से 6 हाल ही में पाला बदल चुके हैं। उद्धव ठाकरे ने यह बैठक ऐसे वक्त पर बुलाई है जब उन्होंने राम मंदिर दान और चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर राम रक्षा आंदोलन शुरू किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments