Homeभारतउत्तरप्रदेशगाजियाबाद में ऑनलाइन बिक रहीं थीं नामी प्रकाशकों की नकली किताबें! मुरादनगर...

गाजियाबाद में ऑनलाइन बिक रहीं थीं नामी प्रकाशकों की नकली किताबें! मुरादनगर में पकड़ा गया जखीरा

गाजियाबाद में मुरादनगर थाना क्षेत्र के राधेश्याम फेस-1 में पुलिस ने नकली किताबों के कारोबार का एक बार फिर भंडाफोड़ किया है। बड़े पब्लिकेशंस की बड़ी संख्या में पायरेटेड किताबें बरामद की हैं।

हाइलाइट्स

मुरादनगर थाना क्षेत्र के राधेश्याम फेस-1 का मामला
ऑनलाइन बिक रहीं थीं नामी प्रकाशकों की नकली किताबें
दो बड़े पब्लिकेशंस की बड़ी संख्या में पायरेटेड किताबें बरामद
आरोपी के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

गाजियाबाद: मुरादनगर थाना क्षेत्र के राधेश्याम फेस-1 में पुलिस ने नकली किताबों के कारोबार का एक बार फिर भंडाफोड़ किया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने छापेमारी कर दो बड़े पब्लिकेशंस की बड़ी संख्या में पायरेटेड किताबें बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि नकली किताबों का ये नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है और इनकी ऑनलाइन बिक्री किन माध्यमों से की जा रही थी। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता ललित सरदाना ने सूचना दी थी कि मुरादनगर के राधेश्याम फेस-1 क्षेत्र में भारती भवन और धनपत राय पब्लिकेशन की नकली किताबें तैयार कर ऑनलाइन बेची जा रही हैं।

पायरेटेड किताबें बरामद हुईं

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान आरोपी मोहित पुत्र सूरज सिंह के ठिकाने से बड़ी संख्या में पायरेटेड किताबें बरामद हुईं, जिन्हें पुलिस ने तत्काल जब्त कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी के घर पर इससे पहले भी इसी तरह की शिकायत पर छापेमारी हो चुकी है। उस दौरान भी भारी मात्रा में नकली किताबें बरामद की गई थीं।

नवादा में निजी स्कूल के छात्र की शिक्षक ने की बेरहमी से पिटाई, पिता पहुंचे थाने

इसके बावजूद दोबारा उसी तरह का अवैध कारोबार सामने आने से पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि नकली किताबों की छपाई कहां हो रही थी और इन्हें किन-किन जिलों में सप्लाई किया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कक्षा 9 और 10 की गणित, अर्थशास्त्र सहित विभिन्न विषयों की नकल कर छापी गई पुस्तकें बरामद की हैं। सभी किताबों को कब्जे में लेकर सील कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ऑनलाइन बिक्री से जुड़े रिकॉर्ड और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाल रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments