Homeभारतमहाराष्ट्रादुबई से 4 किलो सोना लेकर मुंबई पहुंची महिला… पैंट के अंदर...

दुबई से 4 किलो सोना लेकर मुंबई पहुंची महिला… पैंट के अंदर छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डीआरआई ने सोने की तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम कर दी. अधिकारियों ने दुबई से आई एक महिला के पास से पैंट के अंदर छिपाए गए 4 किलो विदेशी मार्किंग वाले गोल्ड बार बरामद किए हैं. जब्त सोने की कीमत करीब 6 करोड़ रुपये आंकी गई है. महिला को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

दुबई से मुंबई पहुंची एक महिला को शायद लगा था कि उसकी चालाकी किसी की नजर में नहीं आएगी. लेकिन एयरपोर्ट पर पहले से अलर्ट बैठी डीआरआई (राजस्व खुफिया निदेशालय) की टीम ने उसका पूरा प्लान फेल कर दिया. तलाशी हुई तो महिला की पैंट के अंदर से एक-दो नहीं, बल्कि 4 किलो सोना बरामद हुआ. इसकी कीमत करीब 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है. अब महिला गिरफ्तार है और जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि वह सिर्फ एक कैरियर थी या उसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है.

एजेंसी के मुताबिक, डीआरआई को इनपुट मिला था कि दुबई से आने वाली एक महिला यात्री सोने की तस्करी कर सकती है. इसी सूचना के आधार पर शुक्रवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर निगरानी बढ़ा दी गई. जैसे ही महिला दुबई से उतरी, डीआरआई अधिकारियों ने उसे रोक लिया. शुरुआती पूछताछ के बाद उसकी और उसके सामान की जांच की गई. तलाशी के दौरान महिला की पैंट के अंदर बड़ी सफाई से छिपाए गए चार विदेशी मार्किंग वाले गोल्ड बार मिले. इनका कुल वजन करीब 4 किलोग्राम था.

डीआरआई के मुताबिक, भारतीय बाजार में इन गोल्ड बार की कीमत करीब 6 करोड़ रुपये आंकी गई है. बरामदगी के बाद पूरा सोना जब्त कर लिया गया और महिला को कस्टम्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया. जांच एजेंसियों के सामने बड़ा सवाल यह है कि क्या महिला खुद इस पूरे रैकेट का हिस्सा है, या फिर वह सिर्फ किसी और के लिए सोना लेकर आई थी. डीआरआई अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह सोना दुबई से किसने भेजा, भारत में किस तक पहुंचना था और इसके पीछे कौन-सा नेटवर्क है.

अधिकारियों को शक है कि पूछताछ में इस नेटवर्क से जुड़े और लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं. हाल के वर्षों में एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी के कई मामले सामने आए हैं. कभी सोना जूतों में छिपाकर लाया जाता है, कभी इलेक्ट्रॉनिक सामान में, तो कभी कपड़ों के अंदर. इस बार तस्करों ने गोल्ड बार को महिला की पैंट के अंदर छिपाकर कस्टम जांच से बचने की कोशिश की. फिलहाल महिला से पूछताछ जारी है. डीआरआई यह भी खंगाल रही है कि क्या वह पहले भी ऐसी खेप भारत ला चुकी है या यह पहली बार था.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments