Homeभारतउत्तरप्रदेशग्रेटर नोएडा: BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा बंद करने का वीडियो वायरल, पुलिस...

ग्रेटर नोएडा: BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा बंद करने का वीडियो वायरल, पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करने की दी चेतावनी

सोशल मीडिया पर ‘BAT-BMS’ नामक एक मोबाइल ऐप तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद अब नोएडा पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

ग्रेटर नोएडा: सोशल मीडिया पर ‘BAT-BMS’ नामक एक मोबाइल ऐप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद नोएडा पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि किसी ने तकनीक का दुरुपयोग कर सड़क पर चल रहे ई-रिक्शों को बंद किया या चालकों-यात्रियों को परेशान किया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ऐप के जरिए ई-रिक्शा को रोकने का दावा

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि ‘BAT-BMS’ ऐप के जरिए सड़क पर चलते ई-रिक्शा की बैटरी को लॉक किया जा सकता है। दावे के मुताबिक, यदि किसी ई-रिक्शे का बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) इस ऐप से जुड़ा है और वह ब्लूटूथ की रेंज में है, तो उसे दूर से ही बंद कर वाहन को रोका जा सकता है।

सुरक्षा को खतरा

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रोजाना हजारों ई-रिक्शे चलते है। पुलिस का मानना है कि यदि शरारती तत्वों ने इस ऐप का गलत इस्तेमाल किया, तो इससे बीच सड़क पर ई-रिक्शा अचानक रुक सकते है। इससे न सिर्फ चालक और यात्री परेशान होंगे, बल्कि सड़क पर जाम, हादसे और कानून-व्यवस्था की स्थिति भी बिगड़ सकती है।

पलिस ने दी सख्त हिदायत

अफवाहों से बचेंः लोग सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऐसे वीडियो के बहकावे में न आए।

तुरंत दें सूचनाः यदि कोई ऐसी शरारत करता हुआ मिलता है, तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें ताकि कड़ी कार्रवाई हो सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments